पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का रिमांड आज खत्म, हिसार पुलिस फिर कोर्ट में करेगी पेश

On: May 26, 2025 5:46 AM
Follow Us:
हिसार : पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का पुलिस रिमांड आज खत्म हो रहा है। हिसार पुलिस आज उसे तीसरी बार कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले, पुलिस ने उसे 2 दिन की रिमांड पर लेकर इकोनॉमिक सेल में पूछताछ की थी। हालांकि सूत्रों का कहना है कि अब तक की जांच में पुलिस को कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है।

हिसार : पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का पुलिस रिमांड आज खत्म हो रहा है। हिसार पुलिस आज उसे तीसरी बार कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले, पुलिस ने उसे 2 दिन की रिमांड पर लेकर इकोनॉमिक सेल में पूछताछ की थी। हालांकि सूत्रों का कहना है कि अब तक की जांच में पुलिस को कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है।

पिता से मुलाकात की अनुमति नहीं मिली

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ज्योति को उसके पिता हरीश मल्होत्रा से मिलवाने के लिए घर लेकर आई थी, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। हरीश मल्होत्रा ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने उनसे कहा कि वे कोर्ट में पेशी के दौरान न आएं। उन्होंने बेटी से मिलने की इच्छा जताई थी, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते अनुमति नहीं दी गई।

विदेशी फंडिंग से इनकार, बैंक खातों में नहीं मिला बड़ा ट्रांजैक्शन

इकोनॉमिक सेल की पूछताछ में ज्योति ने किसी भी विदेशी फंडिंग से इनकार किया है। उसने बताया कि उसके विदेशी दौरों का खर्च ट्रैवल और होटल इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियां उठाती थीं। पुलिस को दिए गए बयान में ज्योति ने प्रत्येक ट्रिप का खर्चा बताया है।
बैंक खातों की जांच में भी कोई बड़ी ट्रांजैक्शन सामने नहीं आई है। अब पुलिस यह भी जांच रही है कि कहीं हवाला के जरिए पैसा तो नहीं पहुंचाया गया।

मोबाइल और लैपटॉप से संदिग्ध डेटा मिला

सूत्रों के अनुसार, ज्योति के मोबाइल और लैपटॉप से रिकवर किए गए डेटा में कुछ संदिग्ध फाइलें मिली हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया गया है। पुलिस का मानना है कि डिलीट किए गए डेटा में दो संभावनाएं हैं—

  1. ISI एजेंट्स से चैटिंग (जिनमें से एक एजेंट अली हसन से बातचीत का हिस्सा सामने आ चुका है)

  2. ऐसे वीडियो कंटेंट, जो पाकिस्तान को भेजे गए और बाद में डिलीट कर दिए गए

पुलिस इन्हीं बिंदुओं के आधार पर कोर्ट से रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है।

फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

जांच एजेंसियों का कहना है कि अभी तक आतंकियों से कोई सीधा संपर्क नहीं मिला है, लेकिन यह साफ है कि ज्योति पाकिस्तानी ऑपरेटिव्स के टच में थी। हिसार के SP शशांक कुमार सावन ने कहा कि जांच अभी जारी है और पुख्ता जानकारी फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

अंबाला में किसान पराली को जलाने के बजाय गांठें बेचकर या सुपर सीडर खाद बनाकर करें कमाई, सरकार दे रही अनुदान

फरीदाबाद में यहां बसने का अच्छा मौका, 5 साल में बदल जाएगी पूरे इलाके की तस्वीर, क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

Health Tips : कैल्शियम की कमी से हैं परेशान? हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी, अंबाला के डॉक्टर से जानिए

'हाथ में बंदूक, जुबां पर दबंगई…' सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों का गजब 'टैलेंट हंट',18 साल के लड़के बन रहे किलर

घर से 1 KM दूर थे पति-पत्नी, आधी रात को पीछे लगी कार, गुरुग्राम में Video देख उड़े होश! सोसायटी तक अटकी सांसें

LBSNAA में ट्रेनिंग के दौरान दोस्ती, प्यार के लिए बदला कैडर, अब जीवनसाथी बन रही IAS-IPS की जोड़ी