कुरुक्षेत्र के धंतौड़ी गांव में बिजली विभाग की लापरवाही ने ली दो सगे भाइयों की जान, परिवार का तीसरा सदस्य गंभीर

On: July 10, 2026 5:40 PM
Follow Us:

Last Updated:

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के धंतौड़ी गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा हुआ और हाई वोल्टेज करंट से बलविंदर और नाथी राम की मौत हो गई.बिजली की तार और लोहे की चारपाई टच हो गई और करंट आने की वजह से दो सगे भाइयों की जान चली गई.

ख़बरें फटाफट

कुरुक्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही ने ली दो सगे भाइयों की जानZoom

कुरुक्षेत्र में बारिश के बाद सड़कों पर जमा पानी.

कुरुक्षेत्र. हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के अंतर्गत आने वाले गांव धंतौड़ी में बिजली विभाग की कथित और बेहद गंभीर लापरवाही के कारण एक दिल दहला देने वाला बड़ा हादसा सामने आया है, जिसने हंसते-खेलते परिवार को पल भर में तबाह कर दिया.

जानकारी के अनुसार, गांव में बिजली के तारों या उपकरण में आई किसी बड़ी खराबी के चलते एक ही परिवार के तीन लोग अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए. इस दर्दनाक हादसे का शिकार हुए लोगों में बलविंदर,  उनका भाई नाथी राम और नाथी राम का बेटा नरेश कुमार शामिल हैं. करंट का झटका इतना भयानक था कि तीनों घटना स्थल पर ही बुरी तरह झुलस गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत बेहद नाजुक और गंभीर हालत में कुरुक्षेत्र के अग्रवाल अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद, करंट की ज़द में आने से दोनों सगे भाइयों बलविंदर और नाथी राम की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है.

इस हादसे में नाथी राम का बेटा नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. इस पूरी घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के खिलाफ भारी रोष और गुस्सा व्याप्त है; ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग को क्षेत्र में ढीले तारों या फॉल्ट के बारे में पहले भी सूचित किया गया था, लेकिन समय रहते सुध न लेने की वजह से आज दो सगे भाइयों को अपनी जान गंवानी पड़ी और पूरा परिवार बिखर गया.जिसके जिम्मेवार बिजली विभाग है.

11000 वोल्टेज की लाइन से खतरा

गांव के लोगों ने बताया कि गांव की गली में घर के बाहर से 11000 वोल्टेज की लाइन जा रही थी और कई बार बिजली विभाग को सूचित भी किया जा सकता है था कि इस की ओर ध्यान दिया जाए मगर अब दो सगे भाइयों की मौत के बाद बिजली विभाग भी आनन फानन में अपनी कार्रवाई करता हुआ दिखाई देगा. ग्रामीण सोहनलाल ने बताया कि बिजली विभाग के लापरवाही की वजह से आज उनके गांव के दो सगे भाइयों की करंट लगने की वजह से मौत हो गई है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

कैसे अंग्रेजों के हाथीखाने से बना अंबाला का कैलाश मंदिर? 1844 में पड़ी नींव, गूंज रहा हर-हर महादेव

गुरुग्राम में जलभरावः Cars 24 ने सड़क पर उतारी नाव तो पुलिस ने काटा 50000 रुपये चालान, कंपनी हेड प्राची बोली-हम दोबारा मदद करेंगे

गुरुग्राम में 22 साल के युवक की हत्या, कार्रवाई ना करने पर दो पुलिस जवान सस्पेंड

कभी बाल खींचती, कभी थप्पड़ मारती… कैमेलियास में नौकरानी की बेरहमी से पिटाई, मालकिन को नहीं आया तरस

हरियाणा रोडवेज की बस में हंगामाः ड्राइवर-कंडक्टर से भिड़ा युवक, बोला-मैं पुलिस में हूं, 3 बार रोकनी पड़ी बस, आईकार्ड मांगा तो चेहरा छिपाया

IIT Success Story: बहन से जाना JEE क्या है, जेईई क्रैक कर IIT पहुंचा गौरव, बना गांव का पहला IITian