PM Kisan Yojana: कहीं पीएम किसान स्कीम से हट तो नहीं गया आपका नाम? घर बैठे तुरंत स्टेटस करें चेक

On: May 8, 2026 4:02 AM
Follow Us:

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगली किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी जानकारी सामने आई है। जिन किसानों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, वे अब आसानी से ऑनलाइन इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर “Know Your Registration Number” विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं। इसके बाद आधार नंबर या लिंक मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त किया जा सकता है। कैप्चा कोड और ओटीपी दर्ज करने के बाद किसान यह भी जांच सकते हैं कि उनका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में शामिल है या नहीं।

अपडेटेड जानकारी वाले किसानों को ही मिलेगा लाभ

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पीएम किसान योजना की अगली किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनकी जानकारी पोर्टल पर सही और अपडेटेड होगी। इसके लिए किसानों को e-KYC, बैंक खाते की जानकारी और जमीन से जुड़े दस्तावेज समय पर अपडेट करने होंगे।

नए किसानों के लिए फॉर्मर आईडी अनिवार्य

जो किसान पहली बार योजना में रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, उनके लिए अब फॉर्मर आईडी जरूरी कर दी गई है। बिना फॉर्मर आईडी के नए किसान योजना में आवेदन नहीं कर पाएंगे।

फॉर्मर आईडी बनाने के लिए किसानों को अपने राज्य के एग्रीस्टैक पोर्टल पर जाना होगा। वहां “Create New User” विकल्प पर क्लिक करके आधार नंबर दर्ज करना होगा और KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद किसान अपनी फॉर्मर आईडी तैयार कर सकेंगे।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now