Rewari News: छात्रसंघ चुनावों को लेकर दिया अल्टीमेटम

On: April 19, 2026 6:50 AM
Follow Us:

Rewari News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में छात्र संगठन इनसो की तरफ से आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर छात्रों के मुद्दों को लेकर आवाज उठाई गई। इनसो नेताओं ने हरियाणा सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 3 महीनों के भीतर हरियाणा के शैक्षणिक संस्थानों में छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए गए तो संगठन आरपार की लड़ाई लड़ने को मजबूर होगा।

नहीं पहुंचे युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला: बता दे कि मीरपुर आईजीयू में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला को पहुंचना था । लेकिन हिसार में इनसो कार्यकर्ताओं को देर रात सीआईए द्वारा उठाए जाने और जेल भेजे जाने की सूचना मिलने उनका रेवाड़ी पहुचने का कार्यक्रम स्थगित करना पडा।Rewari News

वक्ताओं ने विश्वविद्यालय के स्थानीय मुद्दों पर छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में इनसो के राष्ट्रीय महासचिव सतेंद्र, युवा जिला अध्यक्ष ज्योति सांगवान, कोसली से प्रत्याशी रहे लवींद्र यादव, रेवाड़ी युवा हलका अध्यक्ष सनी यादव, जेजेपी हलका अध्यक्ष मनोज सरपंच, बावल अध्यक्ष उपेंद्र महलावत, धर्मपाल देशवाल सहित अन्य मौजूद रहे।Rewari News

इनसो के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इनसो के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट सत्येंद्र झाबुआ ने की। प्रभारी जोनी लठवाल, नागेंद्र डागर और मोनू बाली, दीपक सरपंच सहित अन्य वक्ताओं ने छात्र हितों की पैरवी की।Rewari News

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: सोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार

Haryana News: जल संरक्षण की दिशा में सैनी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, हरियाणा के थर्मल पावर प्लांट में पहुंचेगा ट्रीटेट पानी

Haryana News:नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर, 6,175 परियोजनाओं को दी गई वित्तीय सहायता

Haryana News: हरियाणा के युवा आधुनिक स्किल्स से होंगे निपुण, IIT में पढ़ रहे छात्रों के लिए नई मशीनरी और उपकरण होंगे उपलब्ध

Haryana News:गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा! बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी हुआ बुरी तरह घायल

हरियाणा ने बनाया बिजली खपत का नया रिकॉर्ड, 18 जुलाई को 3,135 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत, विज ने गिनाईं उपलब्धियां