हरियाणा में स्कूली बच्चों की हुई मौज, गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान, 25 मई बंद रहेंगे स्कूल

On: May 20, 2026 6:15 PM
Follow Us:
मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा ऐलान, हरियाणा दिवस तक सभी स्कूलों में मिलेगी ये सुविधा

हरियाणा में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के चलते राज्य सरकार ने स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां समय से पहले घोषित कर दी हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की अधिकारियों के साथ करीब 2 घंटे चली बैठक के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया।

 

सरकार के अनुसार अब प्रदेश के स्कूलों में 25 मई 2026 से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी। पहले समर वेकेशन 1 जून से निर्धारित थीं, लेकिन प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव को देखते हुए छुट्टियां 6 दिन पहले करने का निर्णय लिया गया है।

 

24 मई को रविवार होने के कारण अब विद्यार्थियों को केवल 23 मई तक ही स्कूल जाना होगा। इसके बाद सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

 

मौसम विभाग ने हरियाणा में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 7 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा तापमान रोहतक में 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 25 मई से नौतपा भी शुरू हो रहा है, जिसके चलते गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

 

सरकार का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि भीषण गर्मी और लू से विद्यार्थियों को राहत मिल सके।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

पापा ने लगाया पेड़, बेटा छाप रहा नोट…एक फैसले ने कैसे बदली फरीदाबाद के इस किसान परिवार की किस्मत?

‘ज्यादा हीरो मत बन…DC नहीं लग रहा’, BJP का छुटभैया नेता अधिकारी पर भड़का, गिरेबां पर डाला हाथ, खूब हुआ हंगामा

मक्का से मूंगफली तक…इन 10 फसलों को उगाने पर 8-8 हजार रुपये का इनाम दे रही सरकार, कैसे करें अप्लाई?

खाकी के पीछे खौफनाक चेहरा बेनकाब! यूपी पुलिस का बर्खास्त हेड कांस्टेबल निकला 12 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड

अंबाला में एक सड़क हादसा कैसे 43 बेजुबानों को कर गया अनाथ? जिस घर को शेल्टर में बदल दिया, वहां पसरा सन्नाटा

‘पेंशन बनवाने के नाम पर मांगी पहली 3 किस्तें’, बल्लभगढ़ के कुंवर दास के साथ ऐसा क्यों?