गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक को छुट्टी मिल गई है. 26 दिन के अनशन के बाद उन्हें दिल्ली के सफरदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया था और वहां से फिर वह मेदांता गए थे. 26 दिनों के अनशन के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सबसे पहले राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया. सोनम वांगचुक अपनी पत्नी के साथ राजघाट पहुंचे. उन्होंने बापू की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और कुछ देर मौन रहकर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उनके समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे.







