हरियाणा के अंबाला में गलत साइड टर्न लेना पड़ा भारी, हाइड्रा क्रेन से भिड़ा टेम्पू ट्रेवल, 6 लोग घायल

On: June 25, 2026 12:40 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में तड़के जम्मू की तरफ से सवारियां लेकर सहारनपुर जा रही टेंपो ट्रैवलर अंबाला- सहारनपुर रोड पर रामपुर मोड़ के पास गलत दिशा में टर्न कर रही हाइड्रा से टकरा गई। टेंपो ट्रैवलर ने बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन एकदम टर्निंग करने पर हाइड्रा से टकराई। टेंपो ट्रेवल के परखचे उड़ गए। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए। जिन्हें वहां मौजूद लोगों और पुलिस ने इलाज के लिए अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल में पहुंचाया! सूचना मिलते ही महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इसमें गलती हाइड्रा क्रेन वाले की है जो रॉन्ग साइड से आने के बाद मोड पर एकदम से गलत दिशा में मुड़ गया और सामने से आ रही टेंपो ट्रेवल से टकरा गया। जिस कारण टेंपो ट्रेवलर के परखचे उड़ गए हैं। उनका कहना है कि मौके पर मौजूद दुकानदारों ने घायल लोगों को फटाफट नागरिक अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया।

639179797880776325 Also read: Haryana News: पानीपत में पटवारी का पद, अब काजल गर्ग बनीं बिहार की तहसीलदार; माता-पिता को दिया कामयाबी का श्रेय

सूचना मिलते ही महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी पहुंचाया। मौके पर मौजूद जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रामपुर मोड़ के पास एक टेंपो ट्रेवल हाइड्रा क्रेन से टकरा गई है जिसमें उसे सवारियां घायल हुई है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने लोगों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि टेंपो ट्रेवल जम्मू से सहारनपुर जा रही थी जो अंबाला छावनी जगाधरी रोड पर रामपुर मोड़ के पास रॉन्ग साइड से आ रही हाइड्रा से टकरा गई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी, इस दिन होगी मानसून की एंट्री

Haryana News: हरियाणा के हांसी में XEN पर गिर सकती है गाज, निजी व्यक्ति 16500 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मध्यस्थ की भूमिका निभाने का आरोप

Haryana News:हरियाणा के गुरुग्राम में चला पुलिस का बुलडोजर, 13 मामलों के आरोपी का अवैध निर्माण हुआ ध्वस्त

हरियाणा के रादौर में CIA टीम पर हुए हमले में चौंका देने वाला खुलासा, आरोपी के घर से बरामद हुआ ड्रग्स

Haryana news : हरियाणा के राज्यपाल ने ‘ओलंपिक दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, खिलाड़ियों को दिया ये संदेश

Uttarakhand News: उत्तराखंड में वर्षा की कमी को लेकर अलर्ट हुई सरकार, कृषि मंत्री गणेश जोशी का बड़ दावा