हरियाणा के सिरसा में सोलर प्लांट के ठेकेदार की नृशंस हत्या, चार बहनों का था इकलौता भाई

On: October 7, 2026 7:02 AM
Follow Us:

contractor

Haryana News: हरियाणा के सिरसा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जमाल गांव में मंगलवार दोपहर 45 वर्षीय ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ठेकेदार सुभाष चंद्र सोलर प्लांट में काम कर रहा था, इसी दौरान दो-तीन युवक वहां पहुंचे और उसकी पीठ में गोली मारकर फरार हो गए। इसके बाद, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

सोलर प्लांट में था ठेकेदार

सुभाष चंद्र जमाल गांव का ही निवासी था। उसके पिता का नाम बहादुर सिंह है। वह अविवाहित था और चार बहनों का इकलौता भाई था। जानकारी के अनुसार गांव जमाल में राजस्थान सीमा के पास हैक्सा सन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड का सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। सुभाष चंद्र प्लांट में ठेकेदार के तौर पर काम कर रहा था।

वारदात के बाद फरार हुए हमलावर

जानकारी के मुताबिक, सुभाष प्लांट में बैठा था। इसी दौरान दो-तीन युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवकों ने सुभाष को गोली मार दी। गोली उसकी पीठ में लगी। गोली लगने के बाद सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गए। प्लांट में मौजूद लोगों ने गंभीर हालत में सुभाष को उपचार के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही पड़ताल

थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और जमाल चौकी प्रभारी रामकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस आरोपियों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

मरीज के साथ मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, बीजेपी विधायक की दो टूक, FIR से डॉक्टरों का नाम हटाना गलत

Sonipat Murder: सोनीपत में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, कार में बैठते समय हमला, रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी | सोनीपत

Reddit Viral Story | Gurgaon Pollution Health Impact: ‘घर गई तो शादी कर देंगे…’, दिवाली से 3 दिन पहले बेरोजगार हुई युवती, लोगों से मांगी मदद

चंडीगढ़ में युवती की हत्या, हाथ पर नाम लिखा है शिखा, पत्थरों से सिर पर किए गए कई वार

ओवरटाइम कराया तो कंपनी को देना होगा दोगुना पैसा, फरीदाबाद के वकील से जानिए अपना हक

108 पंचायतें आमंत्रित, 70 हलवाई और 4 एकड़ में टेंट, हरियाणा में BJP विधायक उमेद पातुवास की बेटी दीक्षा की शाही शादी, कौन हैं दूल्हा