चंडीगढ़ में शराब पीकर फॉर्च्यूनर चला रहे युवकों को कोर्ट ने दी अनोखी सजा, 4 दिन चौराहों पर लोगों को करेंगे जागरुक, जुर्माना भी ठोका

On: July 25, 2026 7:22 PM
Follow Us:

Last Updated:

चंडीगढ़ में ड्रंक एंड ड्राइव नाके पर फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने हंगामा किया. रात को नाके पर काफी देर हंगामे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को हिरासत में लिया. बाद में कोर्ट में पेश किया गया तो जज ने ₹10000 जुर्माना और 3 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंड किया.

ख़बरें फटाफट

चंडीगढ़ में शराब पीकर फॉर्च्यूनर चला रहे युवकों को कोर्ट ने दी अनोखी सजाZoom

मार्शल सुखजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह ड्यूटी पर थी.

चंडीगढ़. चंडीगढ़ के सेक्टर-34 और 35 डिवाइडिंग रोड पर देर रात ड्रंक एंड  एंड ड्राइव नाके पर  जमकर हंगामा हुआ. फॉर्च्यूनर कार में सवार तीन युवकों ने तीन से चार घंटे जमकर हंगामा किया और मार्शल और पुलिस वालों से उलझ गए. पूरे हंगामा के बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर मामला भी दर्ज किया है.

जानकारी के मुताबिक. मार्शल सुखजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह ड्यूटी पर थी. जब पंजाब नंबर फॉर्च्यूनर गाड़ी रोकी गई तो लव जोत नाम का नौजवान गाड़ी ड्राइव कर रहा था, जिसने ड्रिंक की थी और वह काफी बदतमीजी से पेश आ रहा था. उन्हें धक्का देने की कोशिश की. उसके बाद जब उन्होंने पुलिस बुलाई तो महिला अफसर से भी बदलसूकी की गई. मामले की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें बहसबाजी हो रही है.

जानकारी के अनुसार, जब कोर्ट में उन्हें पेश किया गया और वीडियो जज को दिखाई गई तो जज ने इन युवकों को लताड़ लगाई और इन्हें ₹10000 जुर्माना लगाया गया है. साथ ही 3 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंड किया गया है. जज ने ट्रैफिक पुलिस को हिदायत दी है कि चार दिन सभी को चंडीगढ़ के किसी भी चौराहे पर खड़ा किया जाए और यह लोग आने जाने वाले लोगों को जागरूक करेंगे. ऐसे में बुधवार से यह अलग-अलग चौराहे पर खड़े किए जाएंगे.

वीडियो में क्या है

उधर, घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें काफी बहस हो रही है. एक युवक अपने साथी को मौके से हटा भी रहा है और पुलिस से उलझने से रोक रहा है. हालांकि, युवक आरोप लगाता है कि महिला पुलिस जवान उन्हें थप्पड़ मारने की धमकी दे रही थी. नौजवान पुलिस को यह भी कहते नजर आ रहे थे कि गैंगस्टर तो इनसे पकड़े नहीं जाते, हमें ही तंग करते हैं. इस दौरान युवक कहता नजर आया कि वह अब चंडीगढ़ नहीं आएंगे और खरड़ के रहने वाले हैं.

तीन घंटे तक हंगामा किया

न्यूज़ 18 के साथ बातचीत में महिला मार्शल सुखजीत कौर ने बताया कि रात को 10 बजे से 3 बजे तक का ड्रंक एंड ड्राइव का नाका था. फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवारों का अल्कोहल टेस्ट किया गया, जिसमें काफी ज्यादा मात्रा शराब की आई. जब हमने उन्हें गाड़ी इंपाउंड की बात की तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. मेरा फोन गिरा दिया और लेडी कांस्टेबल के साथ बदतमीजी की. करीब 3 घंटे के ड्रामा के बाद पीसीआर पहुंची और उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया. कोर्ट ने सख्त रुख दिखाया है और सख्त सजा सुनाई है. इस दौरान बक्शी खाने में उन्हें काफी देर रखा गया.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

कारगिल युद्ध का वो वीर युवा सपूत, जिसने 18 साल में लिखी शहादत की कहानी, टाइगर हिल पर गरजा था अंबाला का जवान

हरियाणा में गुरु रविदास जयंती पर BJP का मेगा प्लान, वाराणसी से लाई जाएगी पवित्र मिट्टी, गांव-गांव पहुंचेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’

बल्लभगढ़ से आगरा जाने वाली बस का किराया बढ़ा, जानिए अब कितने देने होंगे पैसे और क्यों बदला रेट?

कम बजट में चाहिए शहर के पास घर, तो मलेरना गांव रहेगा बेस्ट.. यहां जानिए प्रॉपर्टी रेट

बेड के नीचे रखी ये चीज बढ़ा सकती है आपकी बेचैनी, तुरंत घर के बाहर निकालें, क्या कहता वास्तु शास्त्र?

ऊफ! ये गुरुग्राम की बारिश, DC के घर के सामने 2 SUV कारें जमीन में धंसी – News18 हिंदी