Kal Ka Mausam: हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर में इन जगहों पर बारिश का अलर्ट, जानें ताजा रिपोर्ट

On: December 30, 2025 6:48 PM
Follow Us:
Kal Ka Mausam

Kal Ka Mausam Report: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले 24 से 48 घंटे अहम रहने वाले हैं। कहीं बारिश तो कहीं घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं कल का पूरा मौसम हाल…


देशभर में सक्रिय मौसम प्रणाली

मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है, जिसकी धुरी समुद्र तल से करीब 5.8 किमी ऊंचाई पर बनी हुई है।

सब-ट्रॉपिकल वेस्टर्ली जेट स्ट्रीम दिल्ली और आसपास के इलाकों पर प्रभावी है, जहां 12.6 किमी ऊंचाई पर 140 नॉट की रफ्तार से हवाएंचल रही हैं।

उत्तर केरल और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 से 4.5 किमी ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।


पिछले 24 घंटों का मौसम Kal Ka Mausam

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में कई जगह बारिश दर्ज की गई।

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।

उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर घना कोहरा देखा गया।

झारखंड, बिहार, असम और मेघालय में मध्यम कोहरा रहा।

मध्य प्रदेश, गुजरात और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे रहा।

हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाला (ग्राउंड फ्रॉस्ट) पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ी।Kal Ka Mausam


अगले 24 घंटों का मौसम पूर्वानुमान Kal Ka Mausam

30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच

लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बारिश और बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी के आसार

31 दिसंबर से 1 जनवरी के दौरान

पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

30 से 31 दिसंबर के बीच

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक


तापमान और कोहरे का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा, इसके बाद 3 से 4 डिग्री की गिरावट संभव।

पूर्वी और मध्य भारत में अगले 2-3 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है।

31 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना।

1 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में भी घना कोहरा रह सकता है। Kal Ka Mausam


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now