Tori Farming : तोरी में कीड़ों ने मचाई तबाही, फरीदाबाद के किसान ने खोजा अनोखा जुगाड़, 500 रुपये से बचा रहा फसल

On: August 14, 2026 5:56 PM
Follow Us:

होमताजा खबरकृषि

तोरी में कीड़ों ने मचाई तबाही, फरीदाबाद के किसान ने खोजा अनोखा जुगाड़

Last Updated:

Tori Farming Tips : बरसात में तोरी की फसल पर कीड़ों का हमला किसानों की चिंता बढ़ा रहा है. पत्ते सिकुड़ रहे हैं, पीले पड़ रहे हैं और कीड़े डंक मारकर तोरी को खराब कर रहे हैं, लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है. फरीदाबाद के एक किसान ने इससे बचाव का तरीका निकाल लिया है. सुनपेड़ गांव के किसान महेंद्र सैनी लोकल 18 से बताते हैं कि इस समय तोरी की खेती में सबसे बड़ी समस्या कीड़ों की है. शुरुआत में मौसम और रेट दोनों ठीक रहे, लेकिन बरसात शुरू होते ही कीड़ों की समस्या आने लगी. जितना नुकसान होना था, वह तो हो गया, लेकिन अब मैंने इसका समाधान निकाल लिया है. इन दवाओं के छिड़काव से कीड़ों से बचाव हो रहा है और पत्तों की ग्रोथ भी अच्छी हो रही है.

फरीदाबाद. बरसात का मौसम किसानों के लिए राहत के साथ-साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है. खेतों में सब्जियों की फसल तैयार है, लेकिन बारिश के इस मौसम में कीड़ों का हमला किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गया है. खासकर तोरी की फसल में पत्ते सिकुड़ रहे हैं, पीले पड़ रहे हैं और कीड़े डंक मारकर तोरी को खराब कर रहे हैं. ऐसे में किसान के लिए फसल बचाना मुश्किल हो रहा है. हालांकि, फरीदाबाद के सुनपेड़ गांव के एक किसान ने इसका तरीका निकाल लिया है. उसका कहना है कि एक दवा के छिड़काव से कीड़ों से बचाव हो रहा है और पत्तों की ग्रोथ भी अच्छी हो रही है. सुनपेड़ गांव के किसान महेंद्र सैनी लोकल 18 से बताते हैं कि इस समय तोरी की खेती में सबसे बड़ी समस्या कीड़ों की है. बरसात के मौसम में कीड़ा तोरी में डंक मार देता है, जिससे तोरी खराब हो जाती है. इसकी वजह से खेत में अच्छी फसल होने के बावजूद किसान को नुकसान उठाना पड़ रहा है. महेंद्र बताते हैं कि एक एकड़ में तोरी की खेती पर करीब 50 हजार रुपये की लागत आती है. मंडी में किसानों से अभी तोरी 15 से 20 रुपये किलो के आसपास खरीदी जा रही है.

बरसात आते ही आफत शुरू

महेंद्र सैनी बताते हैं कि शुरुआत में तोरी का रेट इससे भी ऊपर गया था और अच्छा मुनाफा हो रहा था, लेकिन अब कीड़ों की वजह से परेशानी बढ़ गई है. फसल खराब होने के कारण मंडी तक पहुंचाने के लिए भी माल कम बच रहा है. अगर बाजार की बात करें तो ग्राहकों को खुदरा बाजार में तोरी करीब 60 रुपये किलो मिल रही है. यानी किसान को 15 से 20 रुपये किलो मिल रहा है, जबकि ग्राहक तक पहुंचते-पहुंचते इसका रेट काफी बढ़ जाता है. महेंद्र सैनी बताते हैं कि मैंने फरवरी महीने में तोरी की बुवाई की थी. शुरुआत में मौसम और रेट दोनों ठीक रहे, जिससे मुझे अच्छी कमाई की उम्मीद थी, लेकिन बरसात शुरू होते ही कीड़ों की समस्या आने लगी. इस बार फरीदाबाद में बरसात थोड़ी कम हुई है. अगर बारिश ज्यादा होती है तो सब्जियों के रेट बढ़ सकते हैं, लेकिन बारिश कम होने पर रेट नीचे भी जा सकता है. मेरे लिए सबसे बड़ी चिंता अभी फसल को बचाना है.

एक एकड़ में कितना खर्च

महेंद्र सैनी बताते हैं कि जितना नुकसान होना था, वह तो हो गया, लेकिन अब मैंने इसका समाधान निकाल लिया है. साइबर 25 और रेडीमा गोल्ड नाम की दवाइयों का इस्तेमाल मैं कर रहा हूं. एक पैकेट करीब 500 से 700 रुपये का आता है. एक एकड़ में एक बार के छिड़काव के लिए यह पर्याप्त है. इनके छिड़काव से कीड़ों से बचाव हो रहा है और पत्तों में भी ग्रोथ अच्छी हो रही है. इससे तोरी की पैदावार बेहतर होने की उम्मीद है. एक एकड़ में दवाई और छिड़काव पर एक बार में करीब 1000 रुपये तक का खर्च आ रहा है. महेंद्र बताते हैं कि बरसात के मौसम में सिर्फ एक बार दवाई का छिड़काव करने से काम नहीं चलता. कीड़ों से बचाव के लिए करीब 10 दिन के अंतर पर छिड़काव करना पड़ रहा है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम के MG रोड पर फुट ओवरब्रिज और सिकंदरपुर में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, GMDA ने शुरू की कवायद, सड़क पर उतरे MD मीणा

IMD Alert Weather Today: 17 राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत इन राज्यों में यलो अलर्ट | State

IMD Alert: आज लगभग पूरे देश में जमकर बरसेंगे बादल, जानें अपने राज्य का हाल, कहीं ऑरेंज अलर्ट तो नहीं | National

फरीदाबाद से लापरवाही की ग्राउंड रिपोर्टः 3 साल की मासूम नेहा, 10 साल पुराना बोरवेल और परिवार को जिंदगीभर का गम

बिहार में अक्सर गिरते रहते हैं पुल, फिर हरियाणा का ये ब्रिज क्यों और कैसे 150 साल से टिका हुआ है, क्या है तकनीक?

LPU Controversy: मिठाई की दुकान से 600 एकड़ की यूनिवर्सिटी तक, 30000 से ज्यादा छात्र, कौन हैं LPU के मालिक अशोक मित्तल?