Last Updated:
Gurugram Latest News: हरियाणा के गुरुग्राम में बाबा बालक नाथ मंदिर और समाधि स्थल को लेकर विवाद बढ़ गया है. सेक्टर-50 में कार्रवाई के लिए प्रशासनिक टीम पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. तनाव को देखते हुए पुलिस ने मंदिर के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया.
बाबा बालक नाथ मंदिर और समाधि स्थल को लेकर विवाद बढ़ा.
गुरुग्राम: हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर-50 में बाबा बालक नाथ मंदिर और समाधि स्थल को लेकर विवाद उस वक्त बढ़ गया, जब प्रशासनिक टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची. विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां जुट गए. हालात को देखते हुए पुलिस ने मंदिर के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया और लोगों को मंदिर की ओर जाने से रोक दिया गया.
मामले की जानकारी मिलने पर राजस्थान के तिजारा से विधायक महंत बालक नाथ भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई को लेकर सवाल-जवाब किए और आरोप लगाया कि करीब डेढ़ सौ साल पुराने इस धार्मिक स्थल को हटाने की कोशिश की जा रही है. महंत बालक नाथ ने दावा किया कि प्रशासन बिल्डरों के हित में काम कर रहा है और सरकार को भी पूरे मामले की सही जानकारी नहीं दी जा रही.
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि झाड़सा गांव की पंचायत ने यह जमीन बाबा बालक नाथ के आश्रम के लिए दी थी और यहां लंबे समय से पूजा-पाठ होता आ रहा है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि रात के समय मंदिर के महंत को पुलिस अपने साथ ले गई, जबकि मंदिर से मूर्तियां और गाय को भी हटा दिया गया. ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए अब आंदोलन तेज करने का फैसला किया है. उनका कहना है कि रविवार को झाड़सा गांव में महापंचायत बुलाई जाएगी, जिसमें मंदिर और समाधि स्थल को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें













