कौन है हरियाणा के अमन जाजी, एक गाने के YouTube पर आ चुके हैं 1785632098 व्यूज, सीएम नायब सैनी से क्यों मिले

On: September 3, 2026 1:10 PM
Follow Us:

Last Updated:

Haryana Actor Aman Jaji: हरियाणा के अभिनेता अमन जाजी ने सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात की. उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘आजाद सिंह’ पर चर्चा की, जो 17 सितंबर को रिलीज होगी. जाजी ’52 गज का दामन’ गाने से मशहूर हुए हैं.

ख़बरें फटाफट

कौन है अमन जाजी, जिनके एक गाने के YouTube पर आ चुके हैं 1785632098 व्यूजZoom

अमन जाजी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के गायक, म्यूजिक कंपोज और म्यूजिशियन हैं. सप

चंडीगढ़. हरियाणा के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अमन जाजी ने गुरुवार को अपनी टीम के साथ चंडीगढ़ में सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात की. जाजी और उनकी पूरी टीम से संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर पहुंचे और सीएम से अपनी अगली फिल्म के बारे में बातचीत की. गौर रहे कि अमन  जाजी की फिल्म आजाद सिंह सिनेमाघरों में 17 सितंबर को रिलीज हो रही है.

जानकारी के अनुसार, अमन जाजी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के गायक, म्यूजिक कंपोज और म्यूजिशियन हैं. सपना चौधरी समेत कई कलाकारों के साथ हरियाणवी गाने बना चुके हैं. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘52 गज का दामन’ गाने से मिली थी, जिसके कि यूट्यूब पर 178 करोड़ (1,78,56,32,098) हिट्स हो चुके हैं. अमन जाजी जहां जानें कंपोज करते हैं, वहीं, एक्टिंग भी करते हैं.

52 गज का दामन से मिली बड़ी पहचान

अमन जाजी का गाना ‘52 गज का दामन’ को रेणुका पंवार ने गाया था और इसके बोल मुकेश जाजी ने लिखे थे. अमन जाजी ने इसका संगीत तैयार किया था. म्यूजिक वीडियो में अमन जाजी और प्रांजल दहिया नजर आए थे. 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज हुआ था और बाद में इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि इसका हिंदी वर्जन भी बनाया गया, जिसे रेणुका पंवार और असीस कौर ने गाया. अब तक अमन जाजी, गजबन, मोटो, जी लागे बाबेया मैं, डुग डुग, भाई तेरा गुंडा और मटक चालूंगी गाने में नजर आए हैं और इस गानों को यूट्यूब 41,95,06,965 लोगों ने देखा है. अमन जाजी का असली नाम अमन गुलिया बताया जाता है और वे जाजी गांव, सोनीपत से हैं.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणाः हथिनीकुंड बैराज में बहे 1 कमांडो का शव यूपी से मिला, मछुआरों के जाल फंसा था, दूसरे जवान की तलाश

हरियाणा में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, यमुनानगर SP आवास के पास फाइनेंसर की हत्या, बदमाशों ने सिर पर मारी गोलियां

अंबाला में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 6 केस सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी..जानें क्या हैं लक्षण और बचाव के तरीके

504 करोड़ के फंड घोटाले में CBI की तीसरी चार्जशीट, 6 IAS भी शामिल

इफको चौक पर जाम ही जाम, मेट्रो में इतनी भीड़, छोड़नी पड़ रहीं 8-8 ट्रेनें, गुरुग्राम-जयपुर जाने वालों की आई आफत

कान्हा की पोशाक से लेकर झूले तक, बल्लभगढ़ में मिल रहा ब्रज जैसा सामान, जानिए कीमत