दिल्ली में खिलेगी धूप या आंधी, पानी-तूफान का बरपेगा कहर? IMD का मौसम अलर्ट क्या कहता है

On: July 12, 2026 2:18 AM
Follow Us:

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. धूप का एक कतरा भी नहीं दिखाई दे रहा है. आज फिर मौसम में जबर्दस्त नमी है. संभावना जताई जा रही है कि दिन में आज फिर दिल्ली सहित नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के शहरों में आंधी, तूफान और पानी का संगम देखने को मिलेगा. आईएमडी ने शुक्रवार के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है.

भारत मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की बहुत संभावना है. कई जगहों पर सुबह से बारिश हो रही है जबकि कुछ जगहों पर आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया है.

आईएमडी की स्थानीय मौसम रिपोर्ट के मुताबिक आज दिल्ली में नमी 95 फीसदी है, ऐसे में बादलों के बरसने के लिए यह एकदम सही स्थिति है. वहीं येलो अलर्ट में भी बताया गया है कि वीकेंड की सुबह भारी आंधी और तूफान के साथ हल्की से मॉडरेट बारिश हो सकती है. दोपहर में भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है. कई इलाकों में मूसलाधार पानी बरसने की संभावना है.

सिर्फ दिल्ली एनसीआर ही नहीं बल्कि आसपास के कई शहरों में बारिश का यही हाल रहने वाला है. इन इलाकों में यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, गन्नौर (हरियाणा), सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, शामली, मुजफ्फरनगर, कंधला, बिजनौर, खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चंदपुर, बड़ौत, दौड़ाला, मेरठ, किठौर, हापुड़, देवबंद, नरौरा, सहसवान, अतरौली, कासगंज (यूपी) में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की गरज-चमक और बिजली गिरने की बहुत संभावना है.

संभलकर निकलें लोग, रहें सावधान
बारिश के मौसम को देखते हुए आईएमडी ने लोगों को सतर्क किया है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बारिश के दौरान लोग विशेष सावधानियां बरतें. भारी बारिश और तूफान में बाहर निकलने से बचें.इस दौरान कोई भी दुर्घटना हो सकती है. जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचें. पेड़ों या दीवारों के नीचे न खड़े हों और घर से बाहर निकल रहे हैं तो साथ में छाता जरूर रखें.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now