हरियाणा-राजस्थान के बीच 155 KM नई रेल लाइन बिछेगी, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

On: May 25, 2026 3:15 PM
Follow Us:

हरियाणा और राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी राहत और विकास की खबर सामने आई है। दक्षिण हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान को जोड़ने वाली नई रेल लाइन परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। रेलवे विभाग के अनुसार चरखी दादरी से कनीना, काठूवास होते हुए नीमराणा तक प्रस्तावित 155 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन का प्रारंभिक सर्वे पूरा कर लिया गया है। इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में कनेक्टिविटी, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

करीब 4000 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी रेल परियोजना का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पहली बार हरियाणा और राजस्थान के दर्जनों गांव सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

रेलवे विभाग की योजना के अनुसार चरखी दादरी, कनीना खास और काठूवास को जंक्शन के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं नीमराणा और ततारपुर को क्रॉसिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इसके अलावा दोनों राज्यों के कई गांवों में नए रेलवे स्टेशन और हाल्ट बनाने की भी तैयारी की जा रही है।

इस नई रेल लाइन का सीधा लाभ किसानों, व्यापारियों और युवाओं को मिलने की उम्मीद है। चरखी दादरी के जंक्शन के रूप में विकसित होने से यहां ट्रेनों की आवाजाही बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को बड़े शहरों तक बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। किसानों को अपनी फसल और उत्पाद बड़े बाजारों तक पहुंचाने में आसानी होगी, जबकि व्यापारियों को माल ढुलाई में फायदा मिलेगा।

दादरी का सीधा संपर्क औद्योगिक क्षेत्र नीमराणा से होने के कारण निवेश की संभावनाएं भी बढ़ सकती हैं। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यह परियोजना केवल यात्री सुविधा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि औद्योगिक विकास के लिहाज से भी बड़ा बदलाव साबित हो सकती है। रेल संपर्क मजबूत होने से उद्योगों को कच्चा माल पहुंचाने और तैयार सामान की ढुलाई में काफी सुविधा होगी।

रेलवे विभाग के अनुसार प्रारंभिक सर्वे पूरा होने के बाद अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने और मंजूरी की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। परियोजना को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

यदि यह रेल लाइन शुरू होती है तो दक्षिण हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के बीच यात्रा पहले से अधिक आसान हो जाएगी। साथ ही पूरे क्षेत्र की आर्थिक तस्वीर बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों में भी इस परियोजना को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हिसार के नए सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट की गुणवत्ता पर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने उठाए सवाल, पत्र लिखकर की ये मांग

Haryana News: हरियाणा में 140 महाभ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों की लिस्ट तैयार, अब होंगे धड़ाधड़ एक्शन

HARYANA NEWS: राहुल गांधी पर भड़के अनिल विज, बोले- PM की सुरक्षा में सेंध लगाने का दर्ज हो केस

Haryana News: सोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार

Haryana News: जल संरक्षण की दिशा में सैनी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, हरियाणा के थर्मल पावर प्लांट में पहुंचेगा ट्रीटेट पानी

Haryana News:नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर, 6,175 परियोजनाओं को दी गई वित्तीय सहायता