Haryana News: सोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार

On: July 22, 2026 9:50 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की अंबाला इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूएचबीवीएन, सीवन (कैथल) में कार्यरत एलडीसी संदीप कुमार को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में ब्यूरो थाना, एसवी एंड एसीबी, अंबाला में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर संख्या 13 दिनांक 21.07.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला

शिकायतकर्ता, जो उज्ज्वल भारत सोलर पावर फर्म के प्रोपराइटर हैं, ने शिकायत दी थी कि आरोपी एलडीसी ने उनके दो ग्राहकों के सोलर पैनलों की स्थापना के बाद संबंधित फाइलों को मंजूरी देने तथा बिजली मीटर आवंटित कराने के एवज में 5,000 रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के उपरांत एसवी एंड एसीबी, अंबाला की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी संदीप कुमार को राजपत्रित अधिकारी तथा शैडो गवाह की उपस्थिति में 5,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों का विधिवत पालन किया गया। मामले की जांच जारी है।

Haryana News हरियाणा में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई फरीदाबा 86577 Also read: Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, फरीदाबाद का कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now