हांसी में ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला, अस्पताल में तोड़ा दम, चौथी कक्षा का छात्र था विनय

On: July 22, 2026 8:09 AM
Follow Us:

Last Updated:

Hansi Accident: हरियाणा के हांसी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 वर्षीय विनय की मौत हो गई. पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है. पिता ने इंसाफ की मांग की है और बताया कि उनका बेटा विनय 11 साल का था और वह दुकान की तरफ गया था. इस दौरान उसे कुचल दिया.

ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला, अस्पताल में मौत, चौथी कक्षा का छात्र था विनयZoom

हांसी. हरियाणा के हांसी में मंगलवार दोपहर बाद एक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. कुंदनापुर रोड पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे हांसी के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान हुड्डा सेक्टर-5 निवासी विनय (10) पुत्र रमेश के रूप में हुई है. विनय चौथी कक्षा का छात्र था.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे विनय अपनी साइकिल पर कुंदनापुर रोड की ओर जा रहा था. तभी पीछे से आए एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.

पिता ने कहा कि उन्हें अपना बच्चा वापस चाहिए. उनके दो बच्चे हैं और किराये पर रहते थे. पिता ने कहा कि ट्रैक्टर चालक ने बच्चे को रौंदा है और बच्चा दुकान की तरफ गया था. हमें इंसाफ चाहिए और कुछ नहीं चाहिए. वह यहां पर दिहाड़ी मजदूरी करते हैं.

उधर, घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम और अनाज मंडी पुलिस चौकी से एसआई अनिल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है.

जांच अधिकारी एसआई अनिल ने बताया कि डायल-112 से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. बयान और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें