हरियाणा में 16 आईएएस, 10 एचएएस अफसरों के तबादले,  टूरिज्म निगम के एमडी बने पार्थ गुप्ता

On: September 9, 2026 11:37 AM
Follow Us:

Last Updated:

हरियाणा सरकार ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 16 और हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) के 10 अधिकारियों का तबादला कर दिया.

ख़बरें फटाफट

हरियाणा में 16 IAS, 10 एचएएस अफसरों के तबादले,  टूरिज्म निगम के एमडी बने पार्थZoom

हरियाणा में 16 आईएएस और के 10 एचसीएस अधिकारियों का तबादला.

चंडीगढ़. हरियाणा सरकार ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 16 और हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) के 10 अधिकारियों का तबादला कर दिया. एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई.

आधिकारिक आदेश के मुताबिक श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ-साथ मत्स्य पालन विभाग का प्रधान सचिव भी नियुक्त किया गया है. महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा अग्निशमन सेवा के महानिदेशक शेखर विद्यार्थी को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. खेल विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव, पर्यटन विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव तथा हरियाणा पर्यटन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पार्थ गुप्ता को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव नियुक्त किया गया है.

अमनीत पी कुमार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रधान सचिव और खेल विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है.

जे गणेशन को नागरिक संसाधन सूचना विभाग का आयुक्त एवं सचिव, हरियाणा एआई विकास परियोजना और हरियाणा सतत विकास के लिए स्वच्छ वायु परियोजना संबंधी विशेष इकाई का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर एवं ग्राम योजना विभाग के महानिदेशक एवं सचिव तथा हरियाणा शहरी संपदा के महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है. अशोक कुमार मीणा को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का आयुक्त एवं सचिव और विदेशी सहयोग विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है.

चंद्र शेखर खरे को हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) का प्रबंध निदेशक और सभी के लिए आवास विभाग का महानिदेशक एवं सचिव नियुक्त किया गया है. एचसीएस अधिकारियों में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सचिव और हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के सचिव योगेश कुमार मेहता को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड और हरियाणा राज्य खाद्य आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है. अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) निशु नी नम्रता सिंघल को प्रारंभिक शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा में दो सहेलियां 4 बच्चों और लाखों के गहनों के साथ गायब, WhatsApp चैट में एक-दूसरे को कहती थीं My Love

पालक की खेती करने वाले किसान बारिश में न करें ये गलती, वरना खेत में खड़ी फसल हो सकती है खराब, जानिए टिप्स

Rewari Murder Case: रेवाड़ी में डेयरी में दफन शव की गुत्थी सुलझी, मृतक की हुई पहचान, 4 के खिलाफ केस दर्ज | रेवाड़ी

हरियाणा के कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर फिर हादसा, 2 लोगों की मौत, 24 से अधिक श्रद्धालु घायल, गोगामाड़ी से लौट रहे थे

हरियाणा के नूंह में ACB का डबल एक्शन,  SHO और शिक्षा विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

हरियाणा में 2 सहेलियों ने आपस में की शादी, दोनों के पतियों का दावा- बच्चों समेत फरार, ‘माई वाइफ’ और ‘बाबू’ वाली चैट आई सामने