Haryana Nikay Chunav 2026: हरियाणा BJP ने नगर निकाय चुनावों के लिए प्रभारियों की सूची जारी की, कई मंत्रियों को अहम जिम्मेदारी

On: January 24, 2026 4:01 PM
Follow Us:
Haryana Nikay Chunav 2026

Haryana Nikay Chunav 2026: हरियाणा में आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के निर्देश पर पार्टी ने नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इन नियुक्तियों की आधिकारिक सूची भाजपा के प्रदेश कार्यालय पंचकमल से जारी की गई, जिससे यह साफ हो गया है कि पार्टी चुनावी रणनीति को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुकी है।

भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार पंचकूला नगर निगम की जिम्मेदारी मंत्री विपुल गोयल और पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर को सौंपी गई है। वहीं अंबाला नगर निगम के लिए मंत्री रणबीर गंगवा और भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने इन दोनों नगर निगमों को संगठनात्मक दृष्टि से बेहद अहम मानते हुए अनुभवी नेताओं को कमान सौंपी है।

सोनीपत नगर निगम के लिए मंत्री कृष्ण पंवार के साथ हिसार के जिला प्रभारी जवाहर सैनी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि सोनीपत जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहरी क्षेत्र में भाजपा जमीनी स्तर पर मजबूत रणनीति के साथ उतरने की तैयारी में है।

नगर परिषद और नगर पालिका स्तर पर भी भाजपा ने स्पष्ट जिम्मेदारियां तय की हैं। रेवाड़ी नगर परिषद के लिए मंत्री गौरव गौतम और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया को प्रभारी बनाया गया है। उकलाना नगर पालिका की जिम्मेदारी मंत्री कृष्ण बेदी और प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य को दी गई है। Haryana Nikay Chunav 2026

इसके अलावा सांपला नगर पालिका के लिए मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और रोहतक के मेयर रामअवतार वाल्मीकि को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि धारूहेड़ा नगर पालिका की कमान मंत्री राजेश नागर और जिला प्रभारी कमल यादव को सौंपी गई है। Haryana Nikay Chunav 2026

भाजपा नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से नगर निकाय चुनावों में संगठन को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा। पार्टी की रणनीति है कि प्रदेश सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाया जाए और स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से चुनावी एजेंडे में शामिल किया जाए। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भाजपा की यह तैयारी आने वाले दिनों में सियासी सरगर्मी और तेज करने वाली मानी जा रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now