Nayab Saini 56th Birthday: साधारण परिवार से मुख्यमंत्री तक, नायब सिंह सैनी का संघर्ष, संगठन और सत्ता तक का सफर

On: January 25, 2026 4:18 PM
Follow Us:
Nayab Saini 56th Birthday

Nayab Saini 56th Birthday: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज 25 जनवरी को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर प्रदेश की राजनीति के शीर्ष पद तक पहुंचने वाले नायब सिंह सैनी का जीवन संघर्ष, संगठन निष्ठा और निरंतर मेहनत की मिसाल है। एक समय भाजपा कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करने वाले सैनी आज हरियाणा की सत्ता की कमान संभाल रहे हैं, जो उन्हें जमीनी नेताओं की कतार में खड़ा करता है।

नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को हरियाणा के अंबाला जिले के मिर्जापुर माजरा गांव में हुआ था। वे सैनी समुदाय से आते हैं, जो अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में शामिल है। उनके परिवार की जड़ें मूल रूप से कुरुक्षेत्र जिले के मंगोली जट्टान गांव से जुड़ी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने निरंतर प्रयास किया। उन्होंने बीए की पढ़ाई बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से की, जबकि एलएलबी की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से प्राप्त की।

राजनीति में नायब सिंह सैनी की एंट्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से हुई। संघ की विचारधारा से जुड़ने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक कार्यकर्ता के रूप में काम शुरू किया। भाजपा के अंबाला कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर रहते हुए उन्होंने पार्टी की जमीनी राजनीति को बेहद करीब से समझा। धीरे-धीरे वे भाजपा के युवा संगठनों में सक्रिय हुए और हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा के महासचिव बने। वर्ष 2010 में उन्होंने नारायणगढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने राजनीति नहीं छोड़ी और OBC समुदाय के मजबूत प्रतिनिधि के रूप में अपनी पहचान बनाते रहे।

साल 2014 नायब सिंह सैनी के राजनीतिक जीवन का बड़ा मोड़ साबित हुआ, जब उन्होंने नारायणगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की। उन्होंने करीब 24 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। इसके बाद 2015 से 2019 तक वे हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने खनन एवं भूविज्ञान, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा श्रम एवं रोजगार जैसे अहम विभागों का जिम्मा संभाला और प्रशासनिक अनुभव हासिल किया।

2019 में उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद पार्टी संगठन में उनकी भूमिका और मजबूत हुई और उन्हें भारतीय जनता पार्टी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर संतुलन बनाने वाले नेता के रूप में उनकी पहचान बनी।

मार्च 2024 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। यह फैसला 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लिया गया था। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने गृह, वित्त, कानून एवं न्याय, उत्पाद एवं कराधान जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में उन्होंने कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से चुनाव लड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी को 16 हजार से अधिक वोटों से हराकर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ वे दोबारा हरियाणा के मुख्यमंत्री बने। Nayab Saini 56th Birthday

आज अपने 56वें जन्मदिन पर नायब सिंह सैनी न सिर्फ एक मुख्यमंत्री हैं, बल्कि वे उन लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा हैं, जो संगठन से सत्ता तक पहुंचने का सपना देखते हैं। उनका सफर यह साबित करता है कि जमीन से जुड़ा नेता ही लंबे समय तक जनता के विश्वास पर खरा उतर सकता है। Nayab Saini 56th Birthday

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: निर्दलीय सतीश नांदल सबसे अमीर उम्मीदवार, संजय भाटिया के नाम पर नहीं अचल संपत्ति

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: निर्दलीय सतीश नांदल सबसे अमीर उम्मीदवार, संजय भाटिया के नाम पर नहीं अचल संपत्ति

मानेसर भूमि घोटाला: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को बड़ी राहत

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी राहत, आरोप तय करने का CBI कोर्ट का आदेश रद्द; हाईकोर्ट ने कहा- ऐसे अपराध साबित नहीं होता

हरियाणा

हरियाणा में कांग्रेस की जगह इनेलो निभाएगी मुख्य विपक्ष की भूमिका? INLD विधायकों की मांग पर स्पीकर कर रहे विचार

हरियाणा

हरियाणा में बुजुर्गों की पेंशन बहाली के बाद अब इनेलो ने 14 लाख पीले राशन कार्ड कटने पर किया बड़ा ऐलान!

हरियाणा

हरियाणा में BJP नेता साइबर ठगी में गिरफ्तार, 5 करोड़ के लेनदेन का खुलासा, जानें क्या है पूरा मामला?

हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव, 5 मार्च तक नामांकन

Haryana Rajya Sabha Election 2026: हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव, 5 मार्च तक नामांकन