हरियाणा के फरीदाबाद में निजी कंपनी में कंपनी में ब्लास्ट, आग से 35 लोग झुलसे, दो पुलिसकर्मी भी घायल

On: February 16, 2026 6:35 PM
Follow Us:
हरियाणा के फरीदाबाद में निजी कंपनी में कंपनी में ब्लास्ट, आग से 35 लोग झुलसे, दो पुलिसकर्मी भी घायल

हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित एक निजी कंपनी में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर में फैल गई। आग के दौरान जोरदार ब्लास्ट भी हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

ब्लास्ट से कई कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद कंपनी के अंदर धमाका हुआ, जिससे वहां काम कर रहे कई कर्मचारी झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो पुलिसकर्मी भी झुलस गए, जो मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे।

35 घायलों को सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल फरीदाबाद में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार अब तक 35 लोग झुलसी हालत में इलाज के लिए पहुंच चुके हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना के बाद कंपनी परिसर को खाली करा लिया गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हुई हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील सामग्री में विस्फोट की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कंपनी प्रबंधन से सुरक्षा मानकों की जानकारी ली जा रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Himachal Pradesh Truck Driver Neha Thakur Story: एयर होस्टेस की ट्रेनिंग छोड़कर बनीं ट्रक ड्राइवर, पढ़िए हिमाचल की बेटी नेहा ठाकुर की कहानी

हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के गुरुग्राम में 3 ठिकानों पर ED की रेड, 248 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े में चल रही जांच

STF को देखते ही फ्लाईओवर से कूद गया बदमाश फिल्मी, टोल मैनेजर की हत्या में था फरार

गुरुग्राम में हिट एंड रन केसः शराब के नशे में चूर था बैंसला, बाइकर सिया का 2KM तक किया था पीछा, SIT की जांच में बड़ा खुलासा

BHEL लॉकर से कहां गायब हुई 31 किलो चांदी, 2022 के बाद गजब का खेल, इन अफसरों पर CBI को शक..

Chandīgarh iphone langar ban। Why chandigarh police Stop I-phone Langar। आईफोन लंगर: चंडीगढ़-मोहाली में जुटाई भीड़ तो जाना होगा जेल, क्‍यों हुआ एक्‍शन