मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेश किया ‘विकसित हरियाणा 2047’ के लिए अपना विजन

On: March 12, 2026 5:17 PM
Follow Us:

NXT Conclave 2026
NXT Conclave 2026: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेश किया ‘विकसित हरियाणा 2047’ के लिए अपना विजन

NXT Conclave 2026, | मेरा हरियाणा नेटवर्क| नई दिल्ली: भारत मंडपम में आज से तीन दिवसीय एनएक्सटी (NXT) समिट-2026 की शुरुआत हुई है। 12 मार्च से 14 मार्च तक चलने वाले इस कॉन्कलेव में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी हिस्सा लिया और ‘विकसित हरियाणा 2047’ के लिए उन्होंने अपना विजन पेश किया। मुख्यमंत्री सैनी ने चर्चा के दौरान किसानों, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार और गरीबी उन्मूलन जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने साथ ही, इस विजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने के साथ जोड़ा।

चार स्तंभों पर काम करने का संकल्प 

भारत को विकसित बनाने के सवाल पर सीएम सैनी ने कहा, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करूंगा जिन्होंने एक विजन, एक योजना, एक नीति दी है और उनका जो संकल्प है विकसित भारत 2047, उसको पूरा करने के लिए हम हरियाणा के अंदर निरंतर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार पीएम ने जो कहा है कि हमने चार स्तंभों (पिलर) पर काम करना है।

सबसे पहले हमारा किसान

सीएम ने कहा, सबसे पहले जो हमारा स्तंभ है वह किसान है। क्योंकि हमारा हरियाणा किसान प्रधान प्रदेश है। सबसे पहले हमारा किसान है। फिर हमारी महिला है। महिला का सशक्तिकरण हो। तीसरा पिलर हमारा युवा है, जिसे रोजगार मिलना चाहिए। चौथा पिलर गरीब का उत्थान है, उसे मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा, अगर हम चार पिलर पर काम करेंगे तो भारत तेजी से विकसित भारत बनेगा। सीएम ने कहा, हमारी सरकार इन चार पिलरों पर निरंतर काम कर रही है।

अलग-अलग पिलर के ऊपर काम कर रहे

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया, पिछले दिनों हरियाणा के अंदर हमने विजन डॉक्यूमेंट-2047 लॉन्च किया है और उसके अंदर हम अलग-अलग सेक्टर के अंदर, अलग-अलग पिलर के ऊपर काम कर रहे हैं, ताकि 2047 में भारत जब विकसित होगा तो उसमें हरियाणा की प्रमुख भूमिका हो। आप हरियाणा के अंदर देखते होंगे, चाहे प्राकृतिक खेती हो, चाहे हमारा किसान हो, या महिला हो, सबके उत्थान के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार उद्योग, शिक्षा अथवा किसी भी क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त करने का काम कर रही है।

ये भी पढ़ें : Aaj Samaj 20th Anniversary: अल्ट्रासाउंड से सीटी स्कैन तक बदली तस्वीर, आरती राव ने गिनाईं स्वास्थ्य विभाग की बड़ी उपलब्धियां

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now