Hero Motocorp Dharuhera: कर्मचारी स्थापना दिवस पर होगा रंगारंग प्रोग्राम, जानिए कौन कौन कलाकर करेगें धमाल

On: March 21, 2026 4:31 PM
Follow Us:

Hero Motocorp Dharuhera: धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित हीरो मोटोकॉर्प वर्कर्स यूनियन के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर 21 मार्च 2026 श​निवार को हरियाणवी रागनी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के श्रमिकों और आमजन के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

जानिए कौन कौन से कलाकार करेंगें धमाल: आयोजन समिति के अनुसार इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार सुरेश गोला एंड पार्टी मुख्य आकर्षण रहेंगे। उनके साथ पूजा रावत, सोनू शेखावाटी, रजनी शर्मा, मंजू यादव, दीप्ति रावत, बॉबी बघेल और सत्यपाल जांगिड़ जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।Hero Motocorp Dharuhera

Hero MotoCorp Dharuhera

हर साल मनाया जाता है 21 मार्च को’ बता दे कि 21 मार्च को हीरो कर्मियो को प्रबंधन की तानाशाही से मुक्ति मिली थी। इसी लिए इसी हर साल हर्षोल्लास से कर्मचारी स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगाHero Motocorp Dharuhera

जानिए क्या है उद्देश्य’ प्रधान कृष्ण ने बताया कि यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि स्थापना दिवस के इस आयोजन का उद्देश्य श्रमिकों को एक मंच पर लाना और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।

सुबह होगा हवन’:दिल्ली जयपुर हाईवे स्थित हीरो मोटो कार्प में शनिवार को कर्मचारी स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया जाएंगा सुबह हवन यज्ञ व ध्वजारोहण किया जाएगा।

यूनियन के प्रधान कृष्ण कुमार ने बताया कि आज के दिन हमें प्रबंधन की यातनाओं से आजादी मिली थी। हमारे पुरानी कर्मचारियों ने खून पसीने से इस झंडे को लहराया है। जिसे हम कभी भी झुकने नही देगें। दोपहर बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now