Haryana News: हरियाणा में पशुओं से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों पर लगेगी रोक, CM सैनी ने बनाया खास प्लान, जाने पूरी खबर

On: March 30, 2026 2:31 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा पशुओं से इंसानों में फैलने वाली जानलेवा बीमारियों के रोकथाम के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। इसके लिए सरकार ने कुछ रणनीतिक बदलाव किया है। वन हेल्थ दृष्टिकोण को अपनाते हुए राज्य सरकार के द्वारा अब सीधे किसान और पशुपालकों को इस जंग का भागीदार बनाया जाएगा। सरकार का कहना है कि पशुपालक है ऐसी बीमारियों को रोकने में ज्यादा मददगार हो सकते हैं।

हिसार में स्थापित होगी बहुउद्देशीय पशुपालक प्रशिक्षण केंद्र

सरकार के द्वारा बीमारियों को रोकने के लिए हिसार में एक बहुउद्देशीय पशु पालक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होगा। यहां पशुपालकों को पशुपालन के साथ-साथ वैज्ञानिक तरीकों से पशुओं से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों को पहचानने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आपको बता दे हरियाणा पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान केंद्र भी हिसार में स्थापित किया जा रहा है। यह केंद्र संभावित बीमारियों को लेकर पूर्व चेतावनी जारी करेगा ताकि लोगों के पास ऐसी बीमारियों से बचने का काफी ज्यादा चांस रहे।

अब पशुओं से इंसानों में नहीं फैलेगी बीमारी

इस नीति का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को एक हेल्थ मॉनिटर बनाना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा तय किया गया है कि अगले तीन साल में पशुओं से फैलने वाली गंभीर बीमारी रोका जाएगा और रेबीज के मामलों में भी कमी लाई जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार के द्वारा राज्य के किसानों को केवल अन्नदाता नहीं बल्कि स्वास्थ्य रक्षक भी बनाया जाएगा।

Also Read:Haryana weather alert: हरियाणा में आज भी बदला रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, पढ़े ताज़ा Weather Update

पशुओं से इंसानों में फैलने वाली बीमारियों ने बढ़ाई सरकार की चिंता

राज्य में कई गंभीर बीमारियां पशु से इंसानों में फैलने लगी है जिसकी वजह से राज्य सरकार की चिंता काफी ज्यादा बढ़ गई है। राज्य सरकार के द्वारा खास प्लान को शुरू करके ऐसी बीमारियों पर रोक लगाया जाएगा ताकि आने वाले समय में यह बीमारी जड़ से खत्म हो सके। आने वाले समय में सरकार के द्वारा इन बीमारियों को रोकने के लिए और भी कई मास्टर प्लान बनाए जाएंगे।

Also Read:Haryana News: रेवाड़ी जेल से कैसे भागे कैदी, किस की लापरवाही आई सामने, जांच में हुआ बडा खुलासा

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

HARYANA NEWS: राहुल गांधी पर भड़के अनिल विज, बोले- PM की सुरक्षा में सेंध लगाने का दर्ज हो केस

Haryana News: सोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार

Haryana News: जल संरक्षण की दिशा में सैनी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, हरियाणा के थर्मल पावर प्लांट में पहुंचेगा ट्रीटेट पानी

Haryana News:नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर, 6,175 परियोजनाओं को दी गई वित्तीय सहायता

Haryana News: हरियाणा के युवा आधुनिक स्किल्स से होंगे निपुण, IIT में पढ़ रहे छात्रों के लिए नई मशीनरी और उपकरण होंगे उपलब्ध

Haryana News:गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा! बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी हुआ बुरी तरह घायल