Haryana ka mausam: हरियाणा में आज भी होगी झमाझम बारिश, सिरसा, पलवल समेत इन जिलों में गिरेंगे ओले, देखें अपडेट

On: April 2, 2026 7:47 AM
Follow Us:

Haryana ka mausam: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद लगातार भारी बारिश हो रही है। लगातार होने वाली बारिश के वजह से फसल खराब हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले 5 दिनों तक हरियाणा सहित पूरे भारत में बारिश होती रहेगी। तो आईए जानते हैं कैसा रहेगा आज का मौसम…

कैसा रहेगा आज का मौसम (Haryana ka mausam)

हरियाणा मौसम विभाग के अनुसार आज भी हरियाणा के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य के कई जिलों में चमक गरज के साथ आज तूफानी बारिश होने वाली है। हरियाणा में 2,3 और 4 अप्रैल और फिर 7,8 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में ओले भी गिरेंगे और ब्रजपत कभी Alert जारी किया गया है।

इन जिलों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले

आज मौसम विभाग ने भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार,झज्जर, महेंद्रगढ़,पलवल, रेवाड़ी और रोहतक में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ-साथ इन जिलों में ओले गिरेंगे और ब्रजपात भी हो सकता है। बीते दिन भी इन राज्यों में भारी बारिश हुई थी।

मौसम विभाग ने की अपील

मौसम विभाग में चेतावनी जारी की है कि भारी बारिश होने के साथ ओले गिरेंगे और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती है इसलिए किसान और आम नागरिकों को अलर्ट किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि भारी बारिश के दौरान आप बाहर नहीं जाएं और खासकर पेड़ या बिजली के खभों से दूरी बनाकर रखें।

तापमान में हुई गिरावट

आपको बता दे की लगातार होने वाली बारिश के वजह से तापमान में भी गिरावट हो गई है। दिन का तापमान तो सामान्य बना हुआ है लेकिन रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई है जिसके वजह से रात के समय ठंड महसूस हो रही है।

Also Read:Indian railway news: हरियाणा के रेलयात्री ध्यान दें! रेलवे ने इन ट्रेनों का बदला रूट,ये ट्रेने मई तक Cancle

किसानो की बढ़ी चिंता

लगातार होने वाली तेज बारिश के वजह से किसानों की चिंता काफी ज्यादा बढ़ गई है। खेतों में फसल खराब हो रहे हैं। मंडियो में भी पानी लग गया है जिसके वजह से फसल खराब होने लगे हैं।

Also Read:Dharuhera News : राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़ी अलावलपुर के विद्यार्थियों ने प्रवेश उत्सव पर निकाली रैली

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: सोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार

Haryana News: जल संरक्षण की दिशा में सैनी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, हरियाणा के थर्मल पावर प्लांट में पहुंचेगा ट्रीटेट पानी

Haryana News:नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर, 6,175 परियोजनाओं को दी गई वित्तीय सहायता

Haryana News: हरियाणा के युवा आधुनिक स्किल्स से होंगे निपुण, IIT में पढ़ रहे छात्रों के लिए नई मशीनरी और उपकरण होंगे उपलब्ध

Haryana News:गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा! बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी हुआ बुरी तरह घायल

हरियाणा ने बनाया बिजली खपत का नया रिकॉर्ड, 18 जुलाई को 3,135 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत, विज ने गिनाईं उपलब्धियां