हरियाणा में अब नए नियमों के अनुसार मिलेगा LPG Cylinder, आदेश जारी

On: April 3, 2026 1:55 PM
Follow Us:

LPG cylinder: मिडिल ईस्ट युद्ध के वजह से पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट उत्पन्न हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी कमर्शियल गैस सिलेंडर वालों को हुआ है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में एक तरफ बढ़ोतरी हो गई है वहीं दूसरी तरफ कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर कई तरह के नियम भी बना दिए गए हैं। इसका सीधा असर होटल संचालकों के ऊपर पड़ रहा है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर नया नियम लागू (LPG cylinder)

हरियाणा में गैस सिलेंडर को लेकर हाय तौबा मचा है। यहां सिलेंडर का अवैध बिक्री भी हो रहा है जिस पर रोक लगाने के लिए सरकार के द्वारा नए नियम बनाए गए हैं।

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राकेश नागर ने कहा है कि तय नियमों के अंतर्गत कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अगर कोई घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यवसाय में करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

अब इच्छा के मुताबिक नहीं मिलेंगे गैस सिलेंडर

अब कमर्शियल गैस सिलेंडर इच्छा के मुताबिक नहीं मिलेगा बल्कि सरकार के द्वारा इसको लेकर खड़े नियम बनाए गए। गैस आपूर्ति करने वाली कंपनियों के द्वारा 15 दिनों के लिए बनाई गई राशनिंग प्रणाली के अनुरूप ही कनेक्शन की संख्या के 20% सिलेंडर उपलब्ध होगा।

सबसे पहले इन लोगों को मिलेगा गैस सिलेंडर

कमर्शियल गैस सिलेंडर सबसे पहले स्कूल और अस्पतालों को दिया जाएगा। अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की सख्त निगरानी की जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे। राज्य में 5 किलो वाला भी कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि श्रमिक वर्ग को परेशानी ना हो।

राज्य में एलपीजी गैस सिलेंडर के कालाबाजारी के वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है। राज्य सरकार ने स्पष्ट शब्दों में कहां है कि अगर कोई एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया तो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकारी कहां है कि एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा।

Also Read:Haryana Weather News: करनाल सहित इन 10 जिलों में होगी तबातोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

एलपीजी सिलेंडर की नहीं होगी कमी

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा है कि राज्य में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी नहीं होगी। आपको अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। एजेंसी के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस सिलेंडर मौजूद है।

Also Read:Haryana News: हरियाणा के किसानों की लगी लॉटरी, राज्य सरकार देगी ये 2 खास सुविधाएं

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now