BJP Victory in West Bengal : ऐतिहासिक जीत की खुशी में पूरे देश में उत्साहपूर्ण माहौल : राहुल गोयल

On: May 5, 2026 4:19 AM
Follow Us:

An atmosphere of jubilation prevails across the entire country in celebration of this historic victory Rahul Goyal
सीएम विंडो के चेयरमैन राहुल गोयल खुशी मनाते हुए।

BJP Victory in West Bengal(मेरा हरियाणा नेटवर्क)फरीदाबाद।  सोमवार को पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में पूरे देश में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। जहां सीएम विडो के चेयरमैन राहुल गोयल ने अपने कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों के साथ मिलकर लड्डू बांटकर जीत का जश्न मनाया व आतिशबाजी की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी एवं अन्य मित्र-बंधू उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा।इस मौके पर राहुल गोयल ने कहा कि इन चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश और फरीदाबाद केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में बल्लभगढ़ दिन-प्रतिदिन विकास के मामले में तरक्की कर रहा है। गोयल ने पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम की जनता को इस ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जन विश्वास और विकास की नीतियों की जीत है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दिन-रात मेहनत कर इस जीत को संभव बनाया है, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

यह भी पढ़े:- West Bengal Elections : पश्चिम बंगाल की जनता ने टीएमसी के कुशासन का किया अंत : सुरेश यादव

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now