चाचा का नाम है, माता पिता का नहीं, फरीदाबाद में SIR में ये बड़ा सिरदर्द, बीएलओ ने क्या बताया?

On: July 25, 2026 11:26 PM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad SIR: हरियाणा में फरीदाबाद में वोटर सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन में बीएलओ को 2002 की लिस्ट में नाम न मिलने से परेशानी हो रही है. लोग 14 जुलाई 2026 तक फॉर्म जमा करवा सकते हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, राज्य के 1.99 करोड़ से अधिक मतदाताओं यानी कुल मतदाताओं के 96.43 प्रतिशत को गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं. इनमें से करीब 1.22 करोड़ भरे हुए प्रपत्र (59.11 प्रतिशत) बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) की ओर से प्राप्त कर ऑनलाइन अपलोड किए जा चुके हैं.

फरीदाबाद. हरियाणा के  फरीदाबाद में वोटर सूची से जुड़े स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का काम तेजी से चल रहा है. बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) सुबह से देर रात तक लोगों के फॉर्म भरने और उनकी समस्याओं का समाधान करने में जुटे हैं. सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है, जिनका नाम साल 2002 की वोटर लिस्ट में नहीं मिल रहा है.

कई लोगों का कहना है कि वे वर्षों से वोट डालते आ रहे हैं, लेकिन अब रिकॉर्ड में उनका या उनके माता-पिता का नाम नहीं दिख रहा. ऐसे में लोगों को फॉर्म भरवाकर दोबारा रिकॉर्ड अपडेट कराया जा रहा है. बीएलओ लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि 14 जुलाई 2026 आखिरी तारीख है, इसलिए उससे पहले अपना फॉर्म जरूर जमा करा दें, ताकि बाद में बेवजह दिक्कतों का सामना न करना पड़े.

Local18 से बातचीत में बीएलओ सुमित्रा बताती हैं कि मैं झाड़सेंतली कम्युनिटी सेंटर में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लगातार ड्यूटी कर रही हूं. एक दिन में मेरे पास करीब 400 लोग पहुंच रहे हैं. कोई ऑनलाइन काम लेकर आता है तो कोई ऑफलाइन फॉर्म भरवाने आता है. पूरे दिन लोगों की भीड़ लगी रहती है. सबसे ज्यादा दिक्कत 2002 की वोटर सूची में आ रही है. कई लोगों का नाम सीधे लिस्ट में नहीं मिल रहा. ऐसे मामलों में मैं सर्च डिटेल और नो लिंक विकल्प के जरिए रिकॉर्ड ढूंढकर फॉर्म अपडेट कर रही हूं. इसके बाद लोगों का पूरा डाटा ऑनलाइन दिखाई देने लगता है. बच्चों के मामलों में ज्यादा परेशानी नहीं है लेकिन पुराने वोटरों और बुजुर्गों के रिकॉर्ड में काफी दिक्कत सामने आ रही है.

सुमित्रा बताती हैं कि कई ऐसे मामले भी आए हैं जिनमें एक ही परिवार के कुछ लोगों का रिकॉर्ड मिल रहा है और कुछ का नहीं. एक परिवार में चाचा का नाम तो वोटर सूची में मिल गया, लेकिन माता-पिता का नाम कहीं नहीं मिला. ऐसे मामलों में काफी समय लग रहा है. मेरी तरफ से फॉर्म ऑनलाइन भर दिया जाता है लेकिन आगे सेक्टर-12 कार्यालय में क्या फैसला होगा यह बाद में पता चलेगा. इसलिए मैं लगातार लोगों से कह रही हूं कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते फॉर्म जमा करा दें.

कई लोग बुलाने पर भी नहीं आ रहे हैं

सुमित्रा बताती है अभी भी कई लोग ऐसे हैं जो बार-बार बुलाने के बाद भी नहीं आ रहे. खासकर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को कई बार सूचना देनी पड़ रही है. कई लोग पूछते हैं कि SIR कराने से उन्हें क्या फायदा मिलेगा. लोगों को वोट की अहमियत समझनी चाहिए. अगर समय रहते फॉर्म जमा नहीं किया गया तो बाद में उन्हें सेक्टर-12 के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. अभी BLO गांव में बैठकर लोगों की मदद कर रहे हैं इसलिए इस मौके का फायदा उठाना चाहिए.

निर्मल बताती हैं कि मेरे पास एक करीब 70 साल के बुजुर्ग आए जो बिल्कुल अकेले हैं. उनका न कोई बेटा है, न पत्नी और न ही परिवार का कोई सदस्य. उन्होंने कहा कि उनका नाम कहीं नहीं मिल रहा है और वह काफी परेशान हैं. बुजुर्ग ने बताया बेटा, मेरा वोट बनवा दो, मेरा इस दुनिया में कोई नहीं है. निर्मल बताती हैं कि मैंने उनका ऑनलाइन फॉर्म भर दिया है. अब आगे रिकॉर्ड मिलने और मंजूरी मिलने के बाद ही स्थिति साफ होगी. ऐसे कई मामले रोज सामने आ रहे हैं.

जिनके माता पिता नहीं, उन्हें भी परेशानी

निर्मल बताती हैं कि जिन लोगों के माता-पिता का निधन हो चुका है उन्हें भी काफी परेशानी हो रही है. कई बार परिवार के दूसरे सदस्य पूरी जानकारी नहीं दे पाते, जिससे पुराने रिकॉर्ड तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है. इसी गांव की बुजुर्ग महिला हुक्कमा भी इसी परेशानी के साथ मेरे पास आई है. हुक्कमा बताती हैं कि मेरी उम्र 60 साल से ज्यादा है और मैं हमेशा इसी बूथ पर वोट डालती हूं. मेरे पति का नाम सूरजमल है लेकिन अब 2002 की वोटर सूची में मेरा नाम नहीं मिल रहा. मेरा पुराना वोटर कार्ड भी है लेकिन रिकॉर्ड में नाम नहीं दिख रहा.  निर्मल बताती ऐसे मामलों में मैं हर संभव कोशिश कर रही हूं. फिलहाल ऑनलाइन फॉर्म भर दिया गया है और अब आगे की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है. गौर रहे कि लोगों से लगातार यही अपील कर रहे हैं कि 14 जुलाई 2026 से पहले अपना फॉर्म जरूर जमा करा दें.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Child Health : बच्चे को बुखार आते ही एंटीबायोटिक देना क्यों घातक? डॉक्टर से जानिए कब इसकी जरूरत

हरियाणा में 1.99 करोड़ वोटरों को चुनाव आयोग ने दिए गणना प्रपत्र, जाटलैंड में कहां तक पहुंचा SIR?

चंडीगढ़ में शराब पीकर फॉर्च्यूनर चला रहे युवकों को कोर्ट ने दी अनोखी सजा, 4 दिन चौराहों पर लोगों को करेंगे जागरुक, जुर्माना भी ठोका

कारगिल युद्ध का वो वीर युवा सपूत, जिसने 18 साल में लिखी शहादत की कहानी, टाइगर हिल पर गरजा था अंबाला का जवान

हरियाणा में गुरु रविदास जयंती पर BJP का मेगा प्लान, वाराणसी से लाई जाएगी पवित्र मिट्टी, गांव-गांव पहुंचेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’

बल्लभगढ़ से आगरा जाने वाली बस का किराया बढ़ा, जानिए अब कितने देने होंगे पैसे और क्यों बदला रेट?