Health tips : प्रोटीन को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं. कुछ लोगों को लगता है कि प्रोटीन सिर्फ जिम जाने वालों के लिए जरूरी है, तो कुछ बिना जरूरत प्रोटीन पाउडर लेना शुरू कर देते हैं. कई लोग यह भी नहीं जानते कि रोजाना शरीर को कितनी प्रोटीन की जरूरत होती है और इसे खाने का सही तरीका क्या है. लोकल 18 से फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल की चीफ डायटीशियन डॉ. मीना बताती हैं कि प्रोटीन हमारे बॉडी के ग्रोथ के लिए बहुत जरूरी है. एक एडल्ट को 1 ग्राम पर केजी बॉडी वेट से लेकर 2 ग्राम पर केजी बॉडी वेट तक प्रोटीन की रिक्वायरमेंट होती है. डॉ. मीना बताती हैं ऐसा बिल्कुल नहीं है कि सिर्फ जिम जाने वालों को ही एक्स्ट्रा प्रोटीन की जरूरत होती है. हर व्यक्ति को प्रोटीन की जरूरत होती है. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर किसी को प्रोटीन चाहिए.












