हरियाणा के पलवल में CM सैनी ने गिनाई हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियां, बोले- प्रदेश का नाम रोशन कर रहे खिलाड़ी

On: August 6, 2026 2:21 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के पलवल जिले के होडल डबचिक पर्यटक स्थल पर पहुंचे हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी और इनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, मुख्य मंत्री की पत्नी सुमन सैनी भी मौजूद रही। होडल में पहुंचने पर छेत्र के विधायक हरेंद्र रामरतन ओर प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला ओर जिला अध्यक्ष विपिन बेसला और पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी पत्नी सुमन सेनी और प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिला उपायुक्त यजेंद्र सिंह छिल्लर,जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ओर होडल उपमंडल अधिकारी बेलिना,तहसीलदार अनिल कुमार नायब तहसीलदार दलवीर सिंह दुग्गल मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रावण मास की प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी ओर कहा कि यह श्रावण मास का पवित्र महीना है यह एक खुशहाली का महिला है इसमें सभी सुखी रहे ओर खुश रहें। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाडिय़ों ने कुल 39 पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें 11 स्वर्ण पदक शामिल हैं। इन 39 मेडलों में 13 गोल्ड मेडल जीते हैं जिसने 7 गोल्ड मेडल हरियाणा के खिलाडिय़ों ने जीते हैं। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से हरियाणा के खिलाडिय़ों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाडिय़ों ने भी कई पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

Haryana News सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला गुरुग्राम की 274 एक 87144 Also read: Haryana News: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, गुरुग्राम की 274 एकड़ जमीन पर MCG का अधिकार बहाल, हाई कोर्ट का आदेश रद्द

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाडिय़ों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, बेहतर प्रशिक्षण और प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देखने को मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा के खिलाड़ी भविष्य में भी इसी प्रकार देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Haryana News: वृंदावन से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा संदेश, बांके बिहारी के दर्शन कर मांगा हरियाणा की खुशहाली का आशीर्वाद

हरियाणा के पंचकूला में मेड बनी कातिल, महिला की हत्या कर शव को गलीचे के नीचे छिपाया

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, भ्रष्टाचारियों को जिले में नहीं मिलेगी पोस्टिंग

हरियाणा में मिलावटखोरों पर होगा शिकंजा, 5 फूड सेफ्टी वैन फिर शुरू होंगी; 28 नई मोबाइल लैब जुड़ेंगी

Haryana News: सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा का अधिकारियों को निर्देश, CM की हर घोषणा को प्राथमिकता से करें पूरा