Haryana News: हरियाणा के घरौंडा में बड़ा सड़क हादसा, NH-44 पर हरियाणा रोडवेज की दो बसें भिड़ीं; आधा दर्जन यात्री घायल

On: August 8, 2026 7:51 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के घरौंडा के बसताड़ा टोल प्लाजा के समीप एनएच-44 पर हरियाणा रोडवेज की दो बसों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मिनी बस के चालक समेत करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि पानीपत से करनाल की ओर जा रही रोडवेज बसों के आगे चल रहे एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते पीछे चल रही बस ने भी अचानक ब्रेक लगाए और पीछे से आ रही मिनी बस आगे वाली बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद जीटी रोड से गुजर रहे वाहन चालक मौके पर रुके और राहत कार्य में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद मिनी बस के चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को निजी वाहनों की मदद से करनाल अस्पताल पहुंचाया गया।

हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग में बड़ा फेरबदल 87296 Also read: हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग में बड़ा फेरबदल, बंतो कटारिया बनीं चेयरपर्सन; रेनू डबला को बड़ी जिम्मेदारी

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु करवाया। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने को माना जा रहा है। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now