periods delay reasons | PCOS disease | PCOS होने पर क्या मां बनना मुश्किल? डॉक्टर ने बताया पूरा सच, प्रेग्नेंसी के साथ पीरियड्स पर भी पड़ता है असर

On: August 11, 2026 6:27 AM
Follow Us:

Last Updated:

Women Health News: पीरियड्स में देरी, अचानक वजन बढ़ना, चेहरे पर ज्यादा बाल और मुंहासे… क्या ये PCOS के संकेत हैं? हर अनियमित पीरियड्स PCOS नहीं होता. डॉक्टर पूजा गोयल ने बताया कि इसके शुरुआती लक्षण, कारण, वजन से संबंध और क्या PCOS में मां बनना मुश्किल होता है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

फरीदाबाद: आजकल लड़कियों में पीरियड्स समय पर नहीं आना, अचानक वजन बढ़ना, चेहरे पर ज्यादा बाल आना या मुंहासे निकलना जैसी परेशानियां काफी आम होती जा रही हैं. ऐसी दिक्कत होने पर अक्सर सबसे पहले PCOS का नाम सामने आता है. लेकिन हर बार पीरियड्स का अनियमित होना PCOS की निशानी नहीं होता. इसके पीछे कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं. वहीं अगर PCOS है तो इसे नजरअंदाज करना भी ठीक नहीं है. आखिर PCOS क्यों होता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और क्या इससे मां बनने में परेशानी हो सकती है, इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए Local18 ने स्त्री रोग विशेषज्ञ से बातचीत की.

PCOS एक आम हार्मोनल समस्या
Local18 से बातचीत में फरीदाबाद के अमृता हॉस्पिटल की सीनीयर कंसल्टेंट और स्पेशलिस्ट, मदर एंड चाइल्ड केयर, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा गोयल बताती हैं कि आजकल PCOS एक आम हार्मोनल समस्या बनती जा रही है. मैं बताती हूं कि PCOS यानी Polycystic Ovary Syndrome एक तरह की हार्मोनल प्रॉब्लम है, जो खासकर यंग फीमेल में देखने को मिलती है. आजकल की लाइफस्टाइल में खानपान और दिनचर्या का इस पर काफी असर पड़ता है. जंक फूड खाना, देर रात तक जागना और देर से सोना जैसी आदतें PCOS की समस्या को बढ़ा सकती हैं. इसके अलावा आजकल जागरूकता भी पहले से ज्यादा है, इसलिए लोग लक्षण दिखते ही डॉक्टर से सलाह लेते हैं और इसकी पहचान भी ज्यादा हो रही है.

पीरियड्स में हो जाते हैं गैप
डॉ. पूजा गोयल बताती हैं कि PCOS के शुरुआती लक्षणों में सबसे पहले पीरियड्स से जुड़ी परेशानी दिखाई देती है. पीरियड्स देर से आने लगते हैं और कई बार डेढ़ महीने, दो महीने या तीन महीने तक का गैप हो जाता है. कुछ महिलाओं में पीरियड्स पूरी तरह बंद भी हो जाते हैं और दवा लेने के बाद ही पीरियड्स आते हैं. इसके अलावा अचानक वजन बढ़ना, चेहरे पर मुंहासे आना और शरीर में पुरुष हार्मोन का स्तर बढ़ने से चेहरे पर ज्यादा बाल आने जैसी दिक्कत भी हो सकती है.

डॉ. पूजा बताती हैं कि PCOS और वजन बढ़ने के बीच भी गहरा संबंध है. PCOS सिर्फ मोटापे की वजह से नहीं होता, बल्कि कई बार PCOS की वजह से भी वजन बढ़ने लगता है. मोटापा और हार्मोनल डिस्टरबेंस मिलकर एक तरह का साइकिल बना देते हैं. इसलिए इस साइकिल को ब्रेक करना जरूरी है. अगर वजन को कंट्रोल किया जाए और लाइफस्टाइल में बदलाव किया जाए तो PCOS के लक्षणों में काफी सुधार देखने को मिल सकता है. प्रेग्नेंसी को लेकर भी कई लड़कियों के मन में डर रहता है.

प्रेग्नेंसी में आने लगती है दिक्कत
डॉ. पूजा बताती हैं कि PCOS होने पर कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी प्लान करने में परेशानी हो सकती है. PCOS में हार्मोनल बदलाव और अनियमित पीरियड्स की वजह से कई बार प्रेग्नेंसी में दिक्कत आती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मां नहीं बना जा सकता. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की मदद से इसका इलाज और मैनेजमेंट किया जा सकता है.

खानपान और तनाव को लेकर डॉ. पूजा बताती हैं कि PCOS में लाइफस्टाइल का बहुत बड़ा रोल है. खानपान को बेहतर करना जरूरी है. खाने में मिठाइयां, ज्यादा चीनी और मैदा जैसी चीजों को कम करना चाहिए. नट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां और फल डाइट में शामिल करने चाहिए. दिन में करीब दो से तीन लीटर पानी पीना भी जरूरी है. इसके साथ ही तनाव कम करने के लिए योग और मेडिटेशन मददगार हो सकते हैं. दवा की जरूरत होने पर डॉक्टर की सलाह जरूरी है, लेकिन लाइफस्टाइल में बदलाव करना भी बहुत जरूरी है.

PCOS होने पर भी प्रेग्नेंसी संभव
PCOS को लेकर सबसे बड़ा मिथक यह है कि यह सिर्फ अनमैरिड लड़कियों को होता है या PCOS होने के बाद प्रेग्नेंसी नहीं हो सकती. डॉ. पूजा बताती हैं कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. PCOS कोई ऐसी बीमारी नहीं है, जिसके साथ प्रेग्नेंसी संभव न हो. लाइफस्टाइल को ठीक रखकर और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की मदद लेकर PCOS को मैनेज किया जा सकता है और महिलाएं आसानी से प्रेग्नेंसी प्लान कर सकती हैं.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now