हरियाणा के करनाल में 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर कार रुकवाकर बैग छीना

On: August 14, 2026 6:39 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के करनाल में बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब 9:30 बजे 30 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित अपनी फ्रोंक्स कार से बसताड़ा अड्डे पर पुल के नीचे रुके थे। इसी दौरान बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में 5-6 युवक पहुंचे और पिस्टल दिखाकर उनसे रुपए मांगे। विरोध करने पर मारपीट कर कार में रखा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 30 लाख रुपए होने की बात बताई गई है।

रजिस्ट्री की पेमेंट के लिए रखे थे 30 लाख गांव माजरा रोडान निवासी नरेंद्र पुत्र पालाराम ने बताया कि वह अपने तीन साथियों के साथ किसी काम से दिल्ली से करनाल की ओर आ रहे थे। उनके पास 30 लाख रुपए थे, जिन्हें रजिस्ट्री के लिए भुगतान करना था। बसताड़ा के पास जिस व्यक्ति को पेमेंट देनी थी, उसके आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान काले रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो कार उनकी गाड़ी के आगे आकर रुकी।

नरेंद्र के अनुसार स्कॉर्पियो से 4-5 युवक उतरे और सीधे उनकी फ्रोंक्स कार की डिग्गी के पास पहुंच गए। उन्होंने डिग्गी खोलने को कहा। नरेंद्र ने विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्टल की नोक पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पिस्टल के बट से आंख के ऊपर वार किया गया और डंडों से भी पीटा गया। इसके बाद आरोपी कार में रखा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। नरेंद्र के साथ तीन अन्य लोग कार में मौजूद थे, लेकिन वे गाड़ी से बाहर नहीं निकले।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से एक जिंदा राउंड और एक मैग्जीन मिली है। हालांकि वारदात में इस्तेमाल पिस्टल अभी बरामद नहीं हुई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि स्कॉर्पियो और उसमें सवार युवकों की पहचान हो सके।

थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि नरेंद्र कुमार के साथ 30 लाख रुपए की लूटपाट का मामला सामने आया है। नरेंद्र बसताड़ा के पास पेमेंट देने वाले व्यक्ति का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो आई और पिस्टल की नोक पर पैसे छीन लिए गए। उन्होंने बताया कि मौके से पिस्टल नहीं मिली, लेकिन मैग्जीन बरामद हुई है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में शामिल होंगी पाठ्येतर गतिविधियां

Haryana News: दुष्यंत चौटाला का BJP सरकार पर हमला, SIR, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा में बाजरा उत्पादक किसानों की हुई बल्ले बल्ले, प्रति क्विंटल 2900 रुपये का होगा भुगतान, सीएम सैनी ने किया ऐलान

Haryana News: हरियाणा के शिक्षकों व HTET को लेकर शिक्षा विभाग सख्त, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए कड़े निर्देश

Haryana News: हरियाणा शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, PRT अध्यापकों के स्थायी जिला आवंटन आदेश लागू करने के सख्त निर्देश, 28 सितंबर तक मांगी रिपोर्ट

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के इलाज के बिलों की होगी जांच, अब सरकार ने दिखाई सख्ती