Lado Laxmi Yojana: हरियाणा में इस दिन से शुरू होगी लाडो लक्ष्मी योजना, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2100, जानें आवेदन प्रक्रिया

On: May 23, 2025 8:33 AM
Follow Us:
Lado Laxmi Yojana: हरियाणा में इस दिन से शुरू होगी लाडो लक्ष्मी योजना, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2100, जानें आवेदन प्रक्रिया

Lado Laxmi Yojana: हरियाणा की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार जल्द ही “लाडो लक्ष्मी योजना” (Lado Laxmi Yojana) की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है। Lado Laxmi Yojana

क्या है Lado Laxmi Yojana?

Lado Laxmi Yojana Haryana खासकर उन महिलाओं के लिए बनाई गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद और गरीबी रेखा (BPL) से नीचे जीवन यापन कर रही हैं। इस योजना के जरिए राज्य सरकार हर पात्र महिला को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

हरियाणा सरकार ने इस योजना के लिए ₹5000 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। इसका सीधा लाभ राज्य की लाखों महिलाओं को मिलेगा। इससे महिलाएं न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत होंगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत मिशन में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी। Lado Laxmi Yojana


कौन महिलाएं ले सकेंगी लाभ?


Lado Laxmi Yojana आवेदन प्रक्रिया क्या होगी?

लाडो लक्ष्मी योजना शुरू होते ही महिलाएं हरियाणा सरकार के अंत्योदय सरल पोर्टल (https://saralharyana.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। वहाँ पर उन्हें अपने दस्तावेज़ अपलोड करके आवेदन फॉर्म भरना होगा।


BJP का चुनावी वादा बन रहा हकीकत

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया था कि चुनाव जीतने पर हर पात्र महिला को ₹2100 प्रतिमाह सीधे बैंक खाते में भेजा जाएगा। अब जबकि हरियाणा में BJP की पूर्ण बहुमत वाली सरकार है, यह योजना जल्द जमीन पर उतरने जा रही है। Lado Laxmi Yojana


हरियाणा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम हो सकता है। यह योजना न केवल महिलाओं को राहत देगी, बल्कि समाज में समान भागीदारी और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देगी। Lado Laxmi Yojana

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now