‘सरकार का कोई रोल नहीं है’, चीनी के रेट बढ़ने पर हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा का बयान, बोले-यह बाजार का मामला है

On: August 22, 2026 12:47 AM
Follow Us:

Last Updated:

Sugar Price: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर कहा, इसमें सरकार का कोई रोल नहीं, यह बाजार का मामला है. बीते कुछ समय से चीनी की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है.

ख़बरें फटाफट

‘सरकार का कोई रोल नहीं है’, चीनी के रेट बढ़ने पर मंत्री गंगवा का बयानZoom

पानीपत. लगातार चीनी के रेट बढ़ने से आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है. अब हरियाणा के कैबिनेट मिनिस्टर रणबीर गंगवा ने अब कीमतों को लेकर बयान दिया है. रणबीर गंगवा पानीपत जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे. कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के सामने कुल 15 शिकायतें और समस्याएं रखी गईं. मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं पर जवाब लिया और इनके जल्द समाधान के निर्देश दिए,

बैठक के पत्रकारों से चीनी के बढ़ते रेट को लेकर मंत्री से सवाल किया गया तो रणबीर गंगवा ने कहा कि चीनी के रेट बढ़ने में सरकार का कोई रोल नहीं है. उन्होंने इसे बाजार का मामला बताया. गौर रहे कि चीनी की कीमतों में हाल फिलहाल में 20 रुपये का इजाफा हुआ है और गन्ना उत्पादक अब एथेनॉल ब्लेडिंग के लिए गन्ना भेज रहे हैं औऱ इस कारण गन्नी की कमी से चीन की सप्लाई पर असर हुआ है.

वहीं, पानीपत के सरकारी अस्पताल में महिला के साथ कथित यौन शोषण और इलाज के दौरान उसकी मौत के मामले को लेकर भी मंत्री से सवाल पूछा गया. गंगवा ने कहा कि जिस युवक पर आरोप लगे हैं, वह एक निजी कंपनी से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि अस्पताल के स्टाफ का इस मामले में कोई रोल नहीं है.

मंत्री ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सामने आई अन्य शिकायतों पर भी अधिकारियों से जवाब लिया गया. मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें