अंबाला: रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही अंबाला की ऐतिहासिक कपड़ा मार्केट में राखी स्पेशल कलेक्शन की धूम देखने को मिल रही है. दरअसल, बाजार में बहनों के लिए एक से बढ़कर एक फेस्टिवल वियर सूट, जयपुरी हैंडवर्क, मिरर वर्क, शरारा सेट और पार्टी वियर आर्टिकल उतारे गए हैं. बता दें कि इस बार राखी को लेकर ऐसे डिजाइन तैयार करवाए गए हैं, जिनमें ट्रेडिशनल लुक के साथ मॉडर्न टच भी देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि दुकानों पर राखी की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है.
700 से 4000 रुपये तक के सूट की रेंज
वहीं, Local18 को ज्यादा जानकारी देते हुए कपड़ा व्यापारी प्रिंस ने बताया कि राखी फेस्टिवल को लेकर बाजार में खास तौर पर नए डिजाइन और फैंसी आर्टिकल तैयार करवाए गए हैं. यहां करीब 700-800 रुपये से लेकर 3000-4000 रुपये तक के सूट उपलब्ध हैं. इनमें मिरर वर्क, सीपियों, मोतियों और हैंडवर्क का इस्तेमाल किया गया है.
उन्होंने कहा कि राखी पर पहनने के लिए महिलाएं ऐसे सूट अधिक पसंद कर रही हैं, जिनके दुपट्टे पर भी हैवी और आकर्षक वर्क किया गया हो.
क्रश फैब्रिक और शिमर डिजाइन वाले सूट ट्रेंड में
उन्होंने बताया कि क्रश फैब्रिक के साथ शिमर डिजाइन वाले सूट भी ट्रेंड में हैं. इनमें दुपट्टे को दोनों तरफ से डिजाइन किया गया है और हैंडवर्क की बारीक कलाकारी इसे खास लुक दे रही है.
इसके अलावा राखी के लिए पार्टी वियर में सी-कट फोर पीस सूट भी खास आकर्षण बने हुए हैं. इनकी कीमत करीब 1500 रुपये से शुरू होती है. चोली पर सीपियों और मोतियों से किया गया काम इन सूटों को फेस्टिव लुक दे रहा है.
3D फ्लोरल प्रिंट और मिरर वर्क की बढ़ी डिमांड
वहीं, प्रिंस सिंह के अनुसार राखी कलेक्शन में 3D फ्लोरल प्रिंट के साथ कढ़ाई और मिरर वर्क वाले आर्टिकल भी तैयार करवाए गए हैं. वहीं, लाल रंग के हैवी वर्क वाले सूट भी खास मौकों के लिए पसंद किए जा रहे हैं. इनमें फुल स्लीव पर डिजाइन, हैंडवर्क और लटकन का काम किया गया है.
जयपुरी और पंजाबी सूट भी महिलाओं की पसंद
जयपुरी सूट और पंजाबी सूट में भी हैंडवर्क की नई वैरायटी बाजार में उपलब्ध है. इसमें शरारा के साथ रेडीमेड सूट भी महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं. बाजार में फेस्टिवल वियर के लिए अलग-अलग डिजाइन और पैटर्न ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं.
100 साल पुरानी कपड़ा मार्केट में दूसरे राज्यों से पहुंचते हैं व्यापारी
वहीं, कपड़ा व्यापारी जसविंदर सिंह ने बताया कि अंबाला की कपड़ा मार्केट 100 साल से भी ज्यादा पुरानी है और राखी के मौके पर यहां दूर-दराज के शहरों से भी व्यापारी खरीदारी करने पहुंचते हैं. यहां हिमाचल, पंजाब और उत्तराखंड समेत कई जगहों से लोग होलसेल रेट पर कपड़े और सूट खरीदते हैं. इसके बाद इन्हें अपने-अपने शहरों में बिक्री के लिए ले जाया जाता है.
पाकिस्तानी प्रिंट और सूरत का हैंडवर्क डिमांड में
जसविंदर सिंह ने बताया कि इस बार पाकिस्तानी प्रिंट और सूरत का हैंडवर्क काफी डिमांड में है. इसके साथ ही पार्टी वियर सूट में कांच के शीशों से तैयार फूल-पत्ती डिजाइन भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि राखी को ध्यान में रखते हुए बाजार में कई नई वैरायटी उतारी गई हैं और ग्राहकों को अलग-अलग बजट में फेस्टिवल वियर उपलब्ध कराया जा रहा है.
हर बजट में फेस्टिवल वियर की नई वैरायटी उपलब्ध
अंबाला की कपड़ा मार्केट में राखी की खरीदारी के लिए पहुंच रहे ग्राहकों के सामने इस बार विकल्पों की कमी नहीं है. हैंडवर्क, मिरर वर्क, जयपुरी डिजाइन, शरारा और पार्टी वियर से लेकर रेडीमेड फेस्टिवल सूट तक, हर रेंज में नए आर्टिकल मौजूद हैं. व्यापारियों को उम्मीद है कि राखी का त्योहार करीब आने के साथ इन ट्रेंडिंग सूटों की मांग और बढ़ेगी.












