बावल मंडी में आयोजित समरसता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 411 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
CM Nayab Saini, (मेरा हरियाणा), रेवाड़ी: हरियाणा में जाति प्रमाण पत्र में चमार शब्द की जगह मेघवाल शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। यह घोषणा सीएम नायब सैनी ने रेवाड़ी के बावल में आयोजित समरसता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में की। कार्यक्रम बावल मंडी में आयोजित किया गया था।
मेघवाल समिति द्वारा मुख्यमंत्री के सामने रखी गई 10 मांगों में यह मांग प्रमुखता के साथ उठाई गई थी। जिस पर अपनी सहमति देते हुए मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने अन्य सभी मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री राव नरबीर सिंह को साथ लेकर कार्यक्रम में पहुंचे।
केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ने कार्यक्रम से बनाई दूरी
मेघवाल समिति के कार्यक्रम में बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व कोसली के विधायक अनिल यादव भी पहुंचे। हालांकि केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह और उनके समर्थकों ने एक बार फिर मुख्यमंत्री की रैली से दूरी बनाकर रखी।
महापुरुषों ने दिया जात-पात से दूर रहने का संदेश
इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, गुरु रविदास जी महाराज ने बेगमपुरा की कल्पना एक ऐसे समाज के रूप में साथियों की थी जहां किसी प्रकार का भेदभाव न हो, भय अथवा अन्याय के लिए कोई स्थान न हो। यह संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने बेगमपुरा में एक यह कल्पना की थी।
कहा कि, इन सभी महापुरुषों की राह अलग नहीं थी, चाहे महात्मा ज्योतिबा फुले हों, चाहे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी हों, माता सावित्रीबाई फुले हों, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज हों। इन सभी महापुरुषों की राह अलग नहीं थी, उनकी मंजिल एक थी- ज्ञान, सम्मान और समान अवसर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने कहा है, उन्होंने कहा है- जन्म जात मत पूछिए, का जात पात अरु पात। रैदास पूत सब प्रभु के, कोऊ नहिं जात कुजात॥
कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी को किया गया डिटेन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों की 411 प्रतिभाओं के साथ मंच से नीचे आकर फोटो खींचवाई। इससे पहले पुलिस ने काले कपड़े पहनकर दफ्तर से बाहर आए कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी को डिटेन कर लिया। एनएसयूआई के रवि मसीत और शहरी जिला अध्यक्ष प्रणीन चौधरी को भी सुबह हाउस अरेस्ट किया। गुरुग्राम की घटना को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने यह कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें: घर में मृत मिलीं रक्षा मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी, परिजनों ने लगाया जान से मारने का आरोप













