Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में मां पर ढाई साल के बच्चे की गर्दन पर ब्लेड से हमला करने का आरोप, मासूम गंभीर घायल

On: August 27, 2026 11:50 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां पर अपने ही ढाई साल के बच्चे की गर्दन पर तेजधार ब्लेड से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में मिला। समय रहते पुलिस और डॉक्टरों की मदद से बच्चे की जान बच गई है। फिलहाल उसकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बच्चे के पिता जब ड्यूटी से घर पहुंचे तो उन्होंने अपने ढाई साल के बेटे को घायल हालत में देखा। बच्चे की गर्दन से खून निकल रहा था। पिता ने अपनी पत्नी पर ही बच्चे की गर्दन पर ब्लेड से वार करने का आरोप लगाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की ईआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बच्चे की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया और खून रोकने का प्रयास किया। इसके बाद बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now