हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को कैसे मारा गया, उस शाम क्या-क्या हुआ? चश्मदीदों ने खोला राज

On: August 29, 2026 7:07 AM
Follow Us:

Last Updated:

Haryanvi Singer Ankit Baliyan Murder Case : हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को कितने लोगों ने गोली मारी, कौन आया बचाने इन सबको लेकर चश्मदीदों ने न्यूज 18 इंडिया से बात की. मौके पर मौजूद लोगों का दावा है कि उन्होंने पूरी घटना अपनी आंखों के सामने देखी थी और आरोपियों के चेहरे भी साफ नजर आ रहे थे. चश्मदीदों ने बताया कि घटना के दौरान वहां क्या हुआ और उसके बाद हालात किस तरह बदल गए. आइए जानते हैं सब.

हरियाणवी सिंगर अंकित को कैसे मारा गया, क्या-क्या हुआ? चश्मदीदों ने खोला राजZoom

अंकित बालियान की घटना के चश्मदीदों ने सुनाई आंखों देखी कहानी.

शामली: यूपी के शामली में बुधवार शाम 32 साल के यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम के बाहर हत्या कर दी गई. हमलावरों ने उन पर दर्जनों राउंड फायरिंग की. सिर और पेट में गोली लगने से वह सड़क पर गिर गए. पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वारदात शाम करीब 7 बजे की है. हमले के दौरान मौजूद लोगों से जब न्यूज 18 इंडिया ने बात की तो उन्होंने बड़ा खुलासा किया. बताया कि दो बाइक पर सवार होकर 5 लोग आए थे. उनमें से 4 लोगों ने गोलियां चलाईं.

चश्मदीदों ने बताई घटना

एक दुकानदार ने बताया कि 5 लोग 2 बाइक से आए थे. उन्होंने बाइक को मेरी दुकान के सामने खड़ी की. उनमें से 4 लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. वहीं, एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि बाइक को जिम से कुछ दूर खड़ा किया गया था. एक बदमाश बाइक के पास ही खड़ा रहा. सब आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे थे. एक और दुकानदार ने बताया कि वारदात के वक्त सभी के हाथों में पिस्टल थी. कई राउंड गोलियां चलाई गई. हम फायरिंग की आवाजें सुनकर और हमलावरों को देखकर डर गए थे. इसलिए दुकान बंद कर भाग गए. उसने आगे कहा कि हम सिंगर को कैसे बचाते, वो गोलियां बरसा रहे थे.

यह है मामला
बता दें, हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान की भीड़ भरे इलाके में उसे वक्त ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई जब वो शामली के आर्य नगर में मसल जिम से बाहर निकल रहे थे. अंकित बालियान जैसे ही अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी की तरफ बड़े तभी उनको चारों तरफ से चार लोगों ने घेर लिया. उन्होंने बिना देर किए अंकित बालियान को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. चश्मदीद ने दावा किया कि अंकित को मारने के लिए 5 हमलावर आए थे, लेकिन 4 लोगों ने फायरिंग की.

कोई बचाने नहीं आया
इस फायरिंग में अंकित बालियान को संभलने का मौका भी नहीं मिला और वह ना भाग सके ना ही उन्हें कोई बचाने आया. उन्होंने वहीं पर दम तोड़ दिया. हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद तुरंत मौके से कुछ दूरी तक पैदल भागे और उसके बाद आगे बाइक से भाग गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत ही पुलिस को कॉल किया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक यह खबर पूरी शामली में आग की तरफ फैल गई.

घटना से पहले का वीडियो वायरल

इस इस वारदात के बाद अंकित के परिजनों और रिश्तेदारों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सड़क जाम कर दी और देर रात पुलिस के काफी समझाने के बाद ही शव को सड़क से हटकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया. पुलिस ने परिवार को भरोसा दिलाया कि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सोशल मीडिया पर अंकित का एक वीडियो भी सामने आया है जिस पर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो वारदात से कुछ घंटे पहले का था. इसमें अंकित अपने एल्बम सड़क पर गोली मार दे गाने के बोल बोल रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद ही उन पर ही सड़क पर हमला हो गया. उनके चाहने वालों ने उनके इस वीडियो के बाद कई सारी पोस्ट डाली हुई है. शामली पुलिस की कई टीम आसपास मिले सीसीटीवी कैमरा फुटेज की मदद से हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें