Haryana News: फरीदाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरीदाबाद में ग्रीन फील्ड कॉलोनी में अकेली सास-बहू से चाकू के बल पर आभूषण लूटने का मामले सुलझा लिया है। मामले को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी अशोक कुमार और क्राइम ब्रांच बड़खल प्रभारी शीशवाल की टीम ने सुलझाया है।
वहीं, गिरफ्तार आरोपी का नाम वीरप्रताप उर्फ वीरू है। वह 24 वर्ष का बताया जा ररा है। वह यहां पल्ला थाना क्षेत्र में गणपति कॉलोनी में रहता था और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के लिए डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता था।
डिलीवरी ब्वॉय बनकर करता था लूट
एसीपी क्राइम वरुण कुमार के कहा कि 28 अगस्त को ग्रीन फिल्ड कॉलोनी निवासी महिला ने थाना सूरजकुंड में शिकायत की थी। महिला के अनुसार, 26 अगस्त की सुबह लगभग 10 बजे एक युवक पार्सस रिसीव होने के संबंध में जानकारी लेने घर आया था और कुछ देर बाद चला गया। इसके डेढ़ घंटे बाद वह डिलीवर ब्वॉय बनकर पहुंचा। घर पर मौजूद महिला की सास ने घर का दरवाजा खोला। इसी दौरान युवक घर में घुस गया और चाकू दिखाकर दोनों महिलाओं को धमकाने के बाद आभूषण लेकर फरार हो गया।
आरोपी को किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने 29 अगस्त को आरोपी वीरप्रताप को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में सामने आया कि वह डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है और पहले भी उस घर में कई बार सामान की डिलीवरी की है। इसी दौरान उसे पता चला की घर में महिलाएं ही रहती है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने सुबह पार्सल देने के बहाने घर की जानकारी जुटाई। पुलिस अब उससे लूटे गए आभूषण और वारदात में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है।
Also read: हरियाणा विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा… काले कपड़े पहनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक; हुड्डा-पुलिस के बीच घमासान











