ज्यादा पेशाब, ज्यादा प्यास…30 की उम्र में डायबिटीज के ये शुरुआती संकेत – News18 हिंदी

On: August 30, 2026 7:46 PM
Follow Us:

X

title=

ज्यादा पेशाब, ज्यादा प्यास…30 की उम्र में डायबिटीज के ये शुरुआती संकेत

Diabetes Symptoms : कभी डायबिटीज को बढ़ती उम्र की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. आज 25 से 35 साल के युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं. घंटों एक ही जगह बैठकर काम करना, जंक फूड, बढ़ता वजन, तनाव, कम नींद और शरीर की कम गतिविधि लोगों को कम उम्र में ही डायबिटीज की ओर धकेल रही है. कई लोगों को लंबे समय तक इसका कोई साफ लक्षण भी महसूस नहीं होता. लोकल 18 से फरीदाबाद के डायबिटीज स्पेशलिस्ट (एंडोक्राइनोलॉजी) डॉ. निशांत रायजादा बताते हैं कि करीब 50 प्रतिशत मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें कोई लक्षण महसूस ही नहीं होता. ज्यादा भूख लगना, बार-बार प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, बिना वजह वजन कम होना और शरीर में दर्द रहने जैसे संकेत को नजरअंदाज करना घातक हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now