हरियाणा में आलू किसानों को सरकार की सौगात, गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ेगी पैदावार और आय

On: September 9, 2026 6:32 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि राज्य सरकार उद्यान विभाग के माध्यम से राज्य के किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आलू की विभिन्न उन्नत व रोग-प्रतिरोधी किस्मों के गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवा रही है। करनाल के शामगढ़ स्थित आलू प्रौद्योगिकी केन्द्र द्वारा कुफरी पुखराज, कुफरी मोहन, कुफरी ख्याति, कुफरी चिपसोना और कुफरी फ्रायसोना जैसी उच्च उत्पादकता वाली किस्मों के अर्ली जेनरेशन सीड एवं मिनीट्यूबर्स पारदर्शी व्यवस्था के तहत किसानों को दिए जा रहे हैं।

राणा ने बताया कि किसान उद्यान विभाग के आधिकारिक पोर्टल (nursery.hortharyana.gov.in) के माध्यम से आसानी से घर बैठे इन बीजों की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इन प्रामाणिक एवं वायरस-मुक्त बीजों के उपयोग से न केवल प्रति एकड़ आलू की पैदावार में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, बल्कि फसल की बेहतर गुणवत्ता के कारण किसानों को बाजार में अपनी उपज का प्रीमियम मूल्य मिलेगा, जिससे उनकी शुद्ध आय में सीधा इजाफा होगा।

उन्होंने बताया कि इस केंद्र में अर्ली जेनरेशन सीड (इयर-3) के तहत कुफरी पुखराज किस्म का 1276 क्विंटल सीड साइज, 298.5 क्विंटल अंडर साइज और 157 क्विंटल ओवर साइज बीज उपलब्ध है। इसी तरह अर्ली जेनरेशन सीड (इयर-4) में कुफरी मोहन किस्म का 255.5 क्विंटल सीड साइज, 9 क्विंटल अंडर साइज तथा 210 क्विंटल ओवर साइज बीज उपलब्ध है। अर्ली जेनरेशन सीड (इयर-1) वर्ग के अंतर्गत कुफरी चिपसोना-1 का 1 क्विंटल अंडर साइज, कुफरी ख्याति का 2.5 क्विंटल सीड साइज व 20.5 क्विंटल ओवर साइज तथा कुफरी उदय का 0.5 क्विंटल ओवर साइज बीज किसानों के लिए उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि पीटीसीएमटी (PTCMT) श्रेणी में भी आलू के मिनीट्यूबर्स की पर्याप्त उपलब्धता है, जिसमें कुफरी उदय के 25,000 नग, कुफरी चिपसोना-1 के 8,000 नग, कुफरी हिमालिनी के 11,000 नग और कुफरी फ्रायसोना के 75,000 नग शामिल हैं। किसान अपनी आवश्यकतानुसार पोर्टल के माध्यम से समय रहते बुकिंग सुनिश्चित कर सकते हैं। बीजों की उपलब्धता, बुकिंग प्रक्रिया या किसी अन्य तकनीकी सहायता एवं अधिक जानकारी के लिए किसान विभाग के मोबाइल नंबर 8619199628 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के हांसी में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जीजा ने सालों पर की फायरिंग, मचा बवाल

Haryana News:25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरदावर रंगे हाथ गिरफ्तार, जमीन से संबंधित कार्य करवाने के लिए मांगे थे पैसे

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में सनसनीखेज वारदात, NH-9 पर झाड़ियों में मिली युवक की जली हुई लाश, इलाके में हड़कंप

Haryana News: कैथल में 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, देसी कट्टा और 2 रौंद बरामद

सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर हुड्डा का सरकार पर निशाना, बोले- अब सिर्फ आश्वासन नहीं, चाहिए समाधान

हरियाणा में महिलाओं को डबल फायदा, लाडो लक्ष्मी योजना के साथ दूसरी योजनाओं का लाभ भी जारी रहेगा: cm सैनी