Gurugram Viral Video Update: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सड़क किनारे एक युवक और युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक युवती को कसकर पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। वह घबराई हुई हालत में बार-बार कहता सुनाई देता है- ‘गोली मार देंगे, मुझे बचा लो।’ युवक की इस हरकत को देखकर मौके पर मौजूद राहगीर भी रुक गए और उसे शांत कराने की कोशिश करने लगे। बताया जा रहा है कि घटना गुरुग्राम के सिविल लाइंस इलाके की है। वीडियो में युवक काफी डरा हुआ नजर आ रहा है और युवती को छोड़ने के बजाय उसे पकड़े रहता है। इस दौरान भीड़ जमा हो जाती है।
युवक ने युवती को बनाया ढाल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक सड़क किनारे युवती को अपनी बाहों में कसकर पकड़े हुए है। वह लगातार खुद को बचाने की गुहार लगाता है। कुछ लोग जब उसकी मदद करने और स्थिति को समझने के लिए आगे बढ़ते हैं, तो युवक युवती के पीछे छिपने की कोशिश करता है। इस दौरान युवती भी लोगों से कैमरा बंद करने की अपील करती सुनाई देती है। वह कहती है, ‘अंकल प्लीज कैमरा बंद कर दो।’ युवती के इस अनुरोध के बाद यह साफ है कि वह मौके पर वीडियो बनाए जाने से असहज थी। वायरल वीडियो के आधार पर यह कहना संभव नहीं है कि दोनों के बीच क्या संबंध है या घटना किस वजह से हुई।
गुरुग्राम में पब्लिक प्लेस पर एक युवक-युवती आपस में इस तरह चिपककर बैठे रहे कि राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के समझाने के बावजूद दोनों वहां से हटने को तैयार नहीं हुए।
मामला बढ़ता देख पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। वीडियो सामने आने के बाद घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
पब्लिक प्लेस पर अपनी निजी जिंदगी जीने की भी एक मर्यादा होती है। 😐
— Danish Khan (@danishh_01_) September 12, 2026
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवक को शांत कराने और स्थिति को कंट्रोल करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि उस समय भी युवक लगातार ‘मुझे बचा लो’ कह रहा था। पुलिस की मौजूदगी में युवक को सुरक्षित तरीके से संभालने की कोशिश की गई। इस दौरान युवती ने उसके परिजनों से संपर्क किया। युवती की ओर से युवक के परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद वे दिल्ली के उत्तम नगर से गुरुग्राम पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को युवक के इलाज से संबंधित दस्तावेज भी दिखाए। परिजनों का दावा है कि युवक मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी से गुजर रहा है और उसका इलाज चल रहा है।
सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो में युवक का असामान्य व्यवहार और युवती को कसकर पकड़ना लोगों का ध्यान खींच रहा है। वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पूरी जानकारी पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल इस घटना का सबसे अहम पहलू यह है कि मौके पर मौजूद लोगों की सूचना के बाद पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला गया। युवक के परिजनों द्वारा दिए गए मेडिकल दस्तावेज और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।













