पुलिस ने पकड़ा तो आ गई पेशाब, बोला- साहब इजाजत दे दो फिर लगा भागने, और…

On: September 15, 2026 6:05 PM
Follow Us:

Last Updated:

Gurugram Hit & Run Case: गुरुग्राम में महिला बाइकर को टक्कर मारने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने राजस्थान में पकड़ लिया. पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो उसने पेशाब आने की बात कहकर इजाजत मांगी और फिर भागने लगा. आइए जानते हैं पूरा मामला.

महिला राइडर को टक्कर मारने वाला आरोपी अरेस्ट, पेशाब के बहाने भागने की कोशिश Zoom

पकड़ा गया आरोपी.

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने मंगलवार को पुलिस से भागने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पेशाब करने की बात कहकर पुलिस से इजाजत मांगी और फिर वहां से भागने लगा. भागते समय गिरने से उसे हल्की चोट लगी. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया गया. आरोपी की पहचान 33 साल के कल्याण बैंसला के रूप में हुई है. वह हरियाणा के पलवल के चांदहट का रहने वाला है. पुलिस ने उसे राजस्थान में दौसा और राजगढ़ के बीच से गिरफ्तार किया है.

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश में राजस्थान पहुंची थी. मंगलवार को टीम ने दौसा और राजगढ़ के बीच कल्याण को पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पेशाब करने के लिए कहा. इजाजत मिलने के बाद उसने भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूर जाकर गिर गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी को मामूली चोट आई थी. उसे अस्पताल ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया गया.

जिस कार से टक्कर मारी, वो भी बरामद
पुलिस ने उस कार को भी बरामद कर लिया है, जिससे महिला बाइकर को टक्कर मारी गई थी. पुलिस के मुताबिक, यह कार आरोपी के दोस्त के नाम पर रजिस्टर्ड है. मामले में कल्याण के रिश्तेदार और कथित साथी लवनीश को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है.

महिला बाइकर ने वीडियो बनाकर बताई थी पूरी घटना
यह मामला तब सामने आया जब महिला बाइकर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर कार सवार को महिला बाइकर को टक्कर मारते हुए देखा गया. यह घटना 13 सितंबर की सुबह की बताई जा रही है. वीडियो में कार चला रहे व्यक्ति का चेहरा भी दिखाई दे रहा था. इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसकी तलाश शुरू की.

वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया के सामने आया था आरोपी
पुलिस के मुताबिक, वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद कल्याण बैंसला मीडिया के सामने आया था. उसने घटना को लेकर अपना पक्ष रखा. इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर दिया और कथित तौर पर छिप गया. पुलिस ने मामले में खुद संज्ञान लेते हुए सेक्टर-56 थाने में केस दर्ज किया था. इसके बाद पुलिस ने कई CCTV फुटेज खंगाले और आरोपी तक पहुंचने की कोशिश शुरू की.

हत्या की कोशिश की धारा भी लगी
पुलिस के मुताबिक, CCTV फुटेज की जांच के बाद केस में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 भी लगाई गई है. यह धारा हत्या की कोशिश से जुड़ी है. पीड़िता के बयान के बाद BNS की धारा 78 और 79 भी जोड़ी गई हैं. पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसकी रिमांड मांगेगी. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के बहादुरगढ़ युवक की हत्या, सरकारी स्कूल के कमरे में मिला शव, शाम को घर से निकला था नीरज, सुबह मिली लाश

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, जांच के लिए SIT गठित, ACP महिला अपराध करेंगी नेतृत्व

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को खास तोहफा, मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बांटेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटी

‘सुबह 4 बजे से लगा था…खाली हाथ लौट रहा हूं’, फरीदाबाद से बिहार जाने वालों की टूट रही उम्मीद, ट्रेन टिकट की ऐसी मारामारी

अंबाला का ये मेला 125 साल पुराना, जानिए कब आएंगे हिंडोले, इस बार क्या होगा अलग?

हरियाणा में 1 अक्टूबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, Petrol Pump पर लगेंगे कैमरे