Last Updated:
Faridabad Encounter: हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश सोनू और राहुल घायल हो गए. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उनके पैर में गोली लगी. दोनों दिल्ली-NCR में सक्रिय थे.पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी.अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश पिछले करीब दस वर्षों से दिल्ली-NCR क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय बताए जा रहे हैं.
फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. एनकाउंटर के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी. घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, हालांकि वह सुरक्षित बताया जा रहा है.
पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश पिछले करीब दस वर्षों से दिल्ली-NCR क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय बताए जा रहे हैं. आरोपियों के खिलाफ दिल्ली-NCR के अलग-अलग इलाकों में लूट और चोरी समेत दर्जनों मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है.
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी लंबे समय से अपना गैंग चला रहे थे और लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. पुलिस को उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद देर रात कार्रवाई की गई. इसी दौरान पुलिस टीम और बदमाशों का आमना-सामना हो गया. मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से करीब 5 से 6 राउंड फायरिंग होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके पर काबू कर लिया गया.
घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, उनके गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों और हाल में की गई वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है.
फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों बदमाश हाल के दिनों में किन-किन आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं. ऐसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि दिल्ली निवासी दोनों अपराधी सोनू व राहुल गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया.
उन्होंने बताया कि अपराध शाखा बीपीटीपी और अपराध शाखा सेक्टर-85 की संयुक्त टीमों की देर रात करीब तीन बजे मवई में नहर के पास अपराधियों से मुठभेड़ हुई. सोनू और राहुल काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार थे. नहर के पास पुलिस टीम को देखकर उन्होंने बाइक मोड़ ली और भागने की कोशिश की. पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी.अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें











