हिमाचल नंबर की बोलेरो पर लिखा था ‘किडनैपिंग कार…नो फेस-नो केस’, पुलिस ने उतारी हेकड़ी, IPS पंकज नैन बोले-सड़क पर दादागिरी नहीं चलेगी

On: September 18, 2026 5:14 PM
Follow Us:

Last Updated:

हरियाणा के पंचकूला पुलिस ने आपत्तिजनक स्लोगन वाली हिमाचल नंबर की बोलेरो का 13,000 रुपये का चालान काटा. गाड़ी पर ‘नो फेस, नो केस’ और ‘किडनैपिंग कार’ जैसे शब्द लिखे थे.यह बोलेरो गाड़ी शिमला के जिले के रोहड़ू में पंजीकृत है और चंडीमंदिर लाइट प्वाइंट पर इसे रोका गया था.

ख़बरें फटाफट

हिमाचल की बोलेरो पर लिखा था किडनैपिंग कार…नो फेस-नो केस, पुलिस ने उतारी हेकड़ीZoom

पंचकूला में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की नंबर की एक बोलेरो गाड़ी का चालान काटा है.

पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की नंबर की एक बोलेरो गाड़ी का चालान काटा है. गाड़ी पर आपत्तिजनक शब्द लिखे थे. ऐसे में पंचकूला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना और  भड़काऊ एवं हवाबाजी भरे स्लोगन को लेकर सख्ती दिखाई है.

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लिया है. उन्होंने कहा कि यातायात नि यमों का उल्लंघन करने के साथ-साथ सड़क पर अपनी दबंगई दिखाने का प्रयास करते हैं और सख्त कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल, गुरुवार को डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार, आज मनसा देवी मंदिर की लाइटों के पास ट्रैफिक पुलिस की नजर एक ब्लैक फिल्म लगी बोलेरो गाड़ी पर पड़ी. शिमला के रोहड़ू नंबर की इस गाड़ी पर नो फेस, नो केस और किडनैपिंग कार जैसे हवाबाजी भरे स्लोगन लिखे हुए थे. ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही वाहन की ब्लैक फिल्म उतरवाई गई तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के संबंध में 13,000 रुपये का चालान काटकर कार्रवाई की गई.

सीपी आईपीएस पंकज नैन ने बोलेरो पर नो फेस, नो केस लिखी शब्दावली पर कहा कि लेकिन पंचकूला पुलिस के पास केस है. बोलेरो पर किडनैपिंग कार करा ₹13,000 का चालान काटा गया है. चंडीगढ़ मंदिर के लाइट प्वाइंट के पास ब्लैक फिल्म लगी कार को रोका गया था और फिल्म उतरवाई गई है. सड़क पर दादा गिरी नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि  पिछले समय में भी ऐसे कई वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, वाहनों पर इस प्रकार के भड़काऊ स्लोगन लिखना सड़क पर गलत संदेश देने के साथ-साथ आमजन में असुरक्षा की भावना पैदा कर सकता है. पंचकूला पुलिस की ओर से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

कई स्लोगन लिखे थे

इस बोलेरो पर पीछे लिखा गया था कि इश्योर्ड बाइ माफिया, यू हिट मी, वी हिट यू. साथ ही किडनैपिंग कार और नो फेस नो केस जैसे स्लोगन लिख गए थे. बोलेरो गाड़ी पर धूल जमी हुई थी.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम हिट एंड रन केस को जातीय रंग देने पर भड़की पीड़िता सिया, आरोप कल्याण बैंसला को 14 दिन के लिए जेल भेजा

सोनीपत में 6 माह के पोते पर पिटबुल अटैक पर दादी बोली-कुत्ते का मालिक खर्चा देने से कर रहा इंकार

‘2 लाख भेज दे चुपचाप, फिर गोली लगेगी.”, रैपर बादशाह को चुनौती देने वाली हरियाणवी सिंगर सुदेश रोहिला को धमकी भरे मैसेज

‘कॉल का जवाब दो नहीं तो छाती में गोली लगेगी’, हरियाणी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, बाल बाल बचे

सोनीपत में 6 साल की बच्ची की हत्या, पानी की होदी में हाथ पैर बांधे हुए नग्न अवस्था में मिला शव, रेप की आंशका

महिला बाइकर को टक्कर मारने ‘द एम्पायार क्लब’ गया था कल्याण बैसला? CCTV फुटेज से खुला राज