Sonipat Traffic Route | Noida-Greater Noida Traffic Route

On: September 21, 2026 2:12 AM
Follow Us:

Last Updated:

Traffic Advisory: सोनीपत से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए बेहद जरूरी और बड़ी खबर सामने आई है. एनएच-44 पर कुंडली बॉर्डर के पास फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते पुलिस प्रशासन ने आगामी 22 से 25 सितंबर तक रात्रिकालीन ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है. इसके तहत रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहेगा और वाहनों को सर्विस रोड से निकाला जाएगा. पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वे अपने सफर की योजना इसी के अनुसार बनाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें.

दिल्ली से हरियाणा-पंजाब जाने वाले सावधान, 4 दिनों तक रात में बंद रहेगा NH-44Zoom

सोनीपत में कुंडली बॉर्डर 4 दिनों तक बंद रहेगा.

सोनीपत: नेशनल हाइवे 44 (NH-44) का दिल्ली से सोनीपत की ओर जाने वाला रूट मंगलवार से शुक्रवार यानी कि 22 से 25 सितंबर तक बंद रहेगा. दरअसल, ट्रैफिक एडवाजरी जारी कर बताया गया कि कुंडली बॉर्डर के पास फुटओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा है. लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे चार दिनों तक बंद रखने का फैसला लिया गया है. हालांकि, राहत वाली बात ये है कि ये रूट चौबीसों घंटे बंद नहीं रहेगा. ये आदेश केवल रात के 11 बजे से लेकर 5 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया गया.

यह नया डायवर्जन 22 सितंबर से 25 सितंबर तक रोजाना रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान मुख्य मार्ग के लगभग 400 मीटर के हिस्से पर यातायात आवागमन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा. निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए यातायात को आवश्यकतानुसार निर्धारित सर्विस रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा.

मौके पर कानून-व्यवस्था और सुचारु आवाजाही के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, जो चालकों को दिशा-निर्देश देंगे. सोनीपत पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्माण कार्य के दौरान होने वाली संभावित असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना इसी समयानुसार निर्धारित करें. पुलिस ने निर्देश दिया है कि चालक तय किए गए वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज भारी वाहनों की एंट्री बैन
गौतमबुद्धनगर में भी रविवार को ट्रैफिक में बदलाव किए गए हैं. ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहे ‘प्रेरणा विमर्श 2026’ कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और कार्यक्रम स्थल के आसपास के मार्गों पर भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों (HGV, MGV, LGV) का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. हालांकि, आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस, फायर सर्विस तथा दूध, सब्जी और फल जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को इस प्रतिबंध से पूरी तरह छूट दी गई है. एक्सप्रेसवे को पूरी तरह बंद नहीं किया गया है, लेकिन सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए जरूरत के मुताबिक सामान्य ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्तों पर भेजा जा रहा है.

ट्रैफिक पुलिस की नई व्यवस्था के तहत चिल्ला रेड लाइट, महामाया फ्लाईओवर, डीएनडी टोल और फिल्मसिटी की ओर से परीचौक या जीरो प्वाइंट जाने वाले वाहनों को रजनीगंधा चौक, सेक्टर-18 और सेक्टर-37 अंडरपास से होते हुए भंगेल एलिवेटेड मार्ग और कुलेसरा-सूरजपुर की तरफ डायवर्ट किया गया है. इसी तरह, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा आने वाले वाहनों को परीचौक से सूरजपुर तिराहा, कुलेसरा तथा फेस-2 के रास्तों से भेजा जा रहा है. सेक्टर-151, 152 और 132 के कट से आने वाले चालकों के लिए जेनिसिस ग्लोबल स्कूल और डबल सर्विस रोड का विकल्प तय किया गया है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

बिल्डर की मनमानी से हैं परेशान तो कहां करें शिकायत? वकील से जानिए खरीदार के अधिकार और कानूनी रास्ते

दिल्ली के पास बसेगा एक नया शहर, शानदार लाइफस्टाइल का होगा इंतजाम, 10 लाख लोगों के लिए तैयार होगी ‘फ्यूचर सिटी’

Gardning Tips : गुलाब के सूखे फूल पौधे के लिए वरदान, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? इस ट्रिक से खिल उठेगी हर डाली

दहेज प्रताड़ना में FIR के बाद भी क्यों गिरफ्तार नहीं कर सकती पुलिस? वकील से जानिए नियम

कितने साल की उम्र से शुरू कर सकते हैं स्विमिंग? कोच आशीष चौधरी से जानिए, अंबाला में यहां मिलेगी ट्रेनिंग

चंडीगढ़ में शराब के ठेके के पास धमाका, दो बदमाशों ने बम जैसी चीज फेंकी, ग्राहकों में मची भगदड़