हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने अचानक कर दिया ये काम, जान कर आप हो जाएंगे हैरान

On: October 26, 2025 3:52 PM
Follow Us:
हरियाणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आज एक अलग ही रूप देखने को मिला। वे असंध के गांव सालवन में आयोजित राज्य स्तरीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह से लौटते वक्त अचानक फफड़ाना और जलमाना गांवों में रुके और ग्रामीणों से मुलाकात की।

फफड़ाना गांव में पेड़ की छांव में ग्रामीणों से मिले

मुख्यमंत्री ने फफड़ाना गांव में पेड़ की छांव में बैठे ग्रामीणों के पास जाकर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों पर चर्चा की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खुशी और सम्मान जताया।

जलमाना गांव में दुकानदारों से की बातचीत

फफड़ाना के बाद मुख्यमंत्री का काफिला जलमाना गांव के मुख्य बस अड्डे के पास रुका, जहां उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों से सीधी बातचीत की। उन्होंने न केवल लोगों से हाल-चाल पूछा बल्कि आम नागरिक की तरह खड़े होकर आत्मीयता से संवाद किया।

बच्चों ने ली सेल्फी, ग्रामीण बोले – ऐसा CM पहली बार देखा

ग्रामीणों का कहना था कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सादगी भरा व्यवहार और सहज मिलनसारिता उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाता है। बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली, जबकि बुजुर्गों ने उनके व्यवहार की खुले दिल से सराहना की।

जनता से सीधा संवाद बना चर्चा का विषय

मुख्यमंत्री का यह दौरा बिना किसी पूर्व सूचना के हुआ, जिसने इसे और भी खास बना दिया। मुख्यमंत्री का सीधे जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनना और बिना दिखावे के संवाद करना आज की राजनीति में एक सकारात्मक संदेश माना जा रहा है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Nuh News: फैन और गिफ्ट पैकिंग बॉक्स की आड़ में शराब तस्करी, कैंटर से 5292 बोतल बरामद, चालक गिरफ्तार | नूंह

अंबाला में किसान पराली को जलाने के बजाय गांठें बेचकर या सुपर सीडर खाद बनाकर करें कमाई, सरकार दे रही अनुदान

फरीदाबाद में यहां बसने का अच्छा मौका, 5 साल में बदल जाएगी पूरे इलाके की तस्वीर, क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

Health Tips : कैल्शियम की कमी से हैं परेशान? हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी, अंबाला के डॉक्टर से जानिए

'हाथ में बंदूक, जुबां पर दबंगई…' सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों का गजब 'टैलेंट हंट',18 साल के लड़के बन रहे किलर

घर से 1 KM दूर थे पति-पत्नी, आधी रात को पीछे लगी कार, गुरुग्राम में Video देख उड़े होश! सोसायटी तक अटकी सांसें