Last Updated:
Ground Report Faridabad : फरीदाबाद के साहुपुरा गांव में सड़क की हालत लंबे समय से खराब है. जगह-जगह गड्ढे, जलभराव और कीचड़ से लोग बेहाल हो चुके हैं. यह रास्ता आसपास के करीब 20 गांवों और पलवल की ओर जाने वाले लोगों के लिए सबसे जरूरी है. लोकल 18 से साहुपुरा की सविता कहती हैं कि बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है. इससे गड्ढों की वजह से हादसे का खतरा बना रहता है. अनिल बताते हैं कि चार-पांच साल से सड़क की हालत ऐसी ही है. अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देते और कई बार लोग नाली की तरफ भी गिर जाते हैं. दुकानदार कहते हैं कि खराब सड़क की वजह से ग्राहकों का आना भी कम हो गया है.
फरीदाबाद. हरियाणा स्थित फरीदाबाद के साहुपुरा गांव में सड़क की हालत लंबे समय से खराब है. सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है और बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता करीबन 20 गांवों को जोड़ता है और पलवल की तरफ जाने वाले लोग भी इसी रास्ते से निकलते हैं. सड़क पर गड्ढों और पानी की वजह से आए दिन लोगों को परेशानी होती है. साहुपुरा गांव की धर्मवती लोकल 18 से बताती हैं कि जगह-जगह सड़क टूटी है. लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है. सड़क की मरम्मत होनी चाहिए, क्योंकि गांव के लोग लंबे समय से इस परेशानी को झेल रहे हैं. बारिश होने के बाद स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है और लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है.
गड्ढे दिखाई नहीं देते
साहुपुरा की सविता कहती हैं कि सड़क की हालत करीब दो-तीन साल से खराब है. सड़क टूटने के बाद से लोगों को लगातार परेशानी हो रही है. बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है और गड्ढों की वजह से हादसे का खतरा बना रहता है. गांव के लोगों की मांग है कि सड़क को जल्द ठीक कराया जाए, ताकि आने-जाने में राहत मिल सके. वसीम अली बताते हैं कि साहुपुरा का यह रास्ता काफी सालों से खराब है. बारिश के समय यहां कीचड़ हो जाता है और सड़क पर बने गड्ढों का पता भी नहीं चलता. रास्ते पर पर्याप्त रोशनी भी नहीं है. रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देते और वाहन का पहिया अचानक गड्ढे में गिर जाता है.
राजवती बताती हैं कि यह रास्ता सिर्फ साहुपुरा गांव के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए भी जरूरी है. इस रास्ते से लोग पलवल की तरफ भी आते-जाते हैं. सड़क खराब होने के कारण रोजाना आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत होती है. बारिश में पानी और गड्ढों के कारण परेशानी और बढ़ जाती है. अनिल कुमार बताते हैं कि चार-पांच साल से सड़क की हालत ऐसी ही है. बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है. अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देते और कई बार लोग नाली की तरफ भी गिर जाते हैं. इस सड़क की मरम्मत होनी चाहिए.
दुकान पर बैठना मुश्किल
प्रिया बताती हैं कि सड़क टूटने के साथ-साथ यहां गंदगी और पानी भरने की समस्या भी है. दुकान के सामने सड़क की हालत खराब होने से बैठना तक मुश्किल हो जाता है. सड़क से उड़ने वाली मिट्टी और रेत से भी परेशानी होती है. खराब सड़क की वजह से ग्राहकों का आना भी कम हो जाता है. सड़क पर दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है. सड़क से रेत और मिट्टी उड़ती रहती है, जिससे आसपास रहने वाले और दुकानदार परेशान हैं. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि साहुपुरा गांव की इस मुख्य सड़क की मरम्मत जल्द कराई जाए और सफाई के साथ जलभराव की समस्या का भी समाधान किया जाए.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें











