फरीदाबाद में 10वीं के छात्र का शव क्लासमेट प्रेमिका के घर पर मिला,  परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, हंगामे के बाद पुलिस से हाथापाई

On: October 9, 2026 11:41 AM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad News: फरीदाबाद के खेड़ी पुल थाना इलाके में 10वीं के छात्र का शव प्रेमिका के घर मिलने पर हंगामा हुआ. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. आक्रोशित भीड़ ने पुलिस और एंबुलेंस पर हमला किया. एसीपी राजीव कुमार ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

10वीं के छात्र का शव क्लासमेट प्रेमिका के घर मिला, हंगामे के बीच पुलिस पिटीZoom

फरीदाबाद. हरियाणा के  फरीदाबाद खेड़ी पुल थाना इलाके में 10वीं कक्षा के एक छात्र का शव प्रेमिका के घर पर मिला. किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद भारी हंगामा खड़ा हो गया. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़की के परिवार वालों ने किशोर को घर बुलाकर पहले बेरहमी से पीटा और फिर फांसी पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी.

जानकारी के अनुसार, छात्र की सहपाठी प्रेमिका के घर में फांसी के फंदे पर मिला है. घटना की खबर मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया. आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ हाथापाई व मारपीट की. इतना ही नहीं, शव लेने आई एंबुलेंस में जमकर तोड़फोड़ की गई, जिससे ड्राइवर को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी.

पूरा मामला फरीदाबाद के थाना खेड़ी पुल थाना इलाके स्थित टीटू कालोनी का है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसीपी राजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया.

पीड़ित और आरोपी पक्ष ने आरोप लगाया की मृतक किशोर और लड़की दोनों एक ही स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र थे.परिजनों का दावा है कि बुलाकर मारपीट की गई और फिर फंदे पर लटकाया गया.

मेरे बेटे को गोदाम से गोरे गोरे लड़के ले गए थेः मां

किशोर की मां पुष्पा ने बताया कि मेरे बेटे को लड़की के परिवार ने बुलाया था. मैंने बेटे को गोदाम में भेजा था. मेरे बेटो को मारकर फांसी पर लगाया है. मुझे बताया गया कि गोदाम से गोरे गोरे लड़के ले गए थे और लड़की के घर पर बेटे की लाश मिली है. लड़की ठीक है. मेरे साथ पुलिस ने मारपीट की है. मृतक के पिता भूषण चौधरी ने बताया कि वह ड्राइविंग करते हैं और मेरे बेटो को मारकर टांग दिया. जिसने मारा है, उसी के घर में लाश मिली है और मेरे बेटे को बुलाकर ले गई थी और लड़की की मां ने बुलाया था. पिता ने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं और वह बिहार के रहने वाले हैं.

बवाल के बाद काफी संख्या में पुलिस बल तैनात

एंबुलेंस चालक महफूज ने बताया कि वह जब शव को लेने आए थे तो भीड़ ने हमला कर दिया. उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई है और इस घटना में कई पुलिसकर्मी ही घायल हुए हैं. एसीपी राजीव ने बताया कि आक्रोशित भीड़ ने पुलिस टीम से मारपीट की और एंबुलेंस में तोड़फोड़ की. एसीपी राजीव कुमार के अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उधर, घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस जवान नजर आए.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

कुरुक्षेत्र के राहुल सैनी ने पास की हरियाणा सिविस सर्विस परीक्षा, बैंक की नौकरी के साथ की तैयारी, दादा का सपना किया पूरा

2 साल अस्पताल में वेंटिलेटर पर रहा बच्चा, पिता का काम छूटा, उम्मीद और भरोसे की बदौलत आखिरकार घर लौटा दक्ष

स्कूल में मेहराब गिरने से बच्चे की मौत पर आयोग सख्त, राज्य भर के स्कूलों का सेफ्टी ऑडिट का आदेश

हरियाणा में गैंगस्टर, गन कल्चर वाले गानों पर पाबंदी, बजाने पर होगी कार्रवाई

हरियाणाः BJP विधायक और 2 JE के बीच टकराव, बोले- MLA ने रंजिश में करवाया ट्रांसफर, सतपाल जाम्बा ने कहा-सस्पेंड करवाऊंगा

पाकिस्तान से पानीपत और अब कैंट पहुंची ऐतिहासिक हनुमान साधना, दशहरे पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा